Home
Mobile

Motorola Edge 50 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP68 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर

Motorola ने आखिरकार अपने वादे अनुसार Edge सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 लॉन्च कर दिया है। यह एज 50 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है। मोटोरोला के अनुसार यह MIL-810H स्टैंडर्ड के साथ आता है। इसे धूल और पानी के सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले है।

इस फोन में 6.67 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन 4nm SoC, वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज है। आइए आपको इसकी कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर व स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

कीमत और उपलब्धता- मोटोरोला एज 50 के 8GB/256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। इसकी पहली सेल 8 अगस्त से Motorola.in, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को अगर ग्राहक एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए खरीदता है, तो वह 2000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ ले सकेगा।

Motorola Edge 50 IP68 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर

इसके अलावा एक्सचेंज ऑपर के तहत इस पर 2000 रुपये की अतिरिक्त छूट, अग्रणी बैंकों से 2,889 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली 9 महीने तक की नो कॉस्ट EMI और रिलायंस जियो से कुल 10,000 रुपये का लाभ मिलेगा।

Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन - मोटोरोला के इस फोन में 6.67-इंच (2712 x 1220 पिक्सल) 1.5K 10-बिट pOLED एंडलेस एज डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Motorola Edge 50 IP68 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर

प्रोसेसर की बात करें तो 2.5GHz तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 (4nm) एक्सेलेरेटेड एडिशन एड्रेनो 644 GPU के साथ आता है। जो 8GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज के साथ आता है। ओएस की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड 14 दिया गया है।

रियर कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा Sony LYT-700C सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर, OIS, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो ऑप्शन, f/2.2 अपर्चर, 10MP 3x टेलीफ़ोटो, f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा, f/2.45 वाला 32MP फ्रंट कैमरा एपर्चर के साथ आता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 68W टर्बो चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-C, NFC, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 launched in India for Rs 27,999 Know Sale Date, Offer And Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X