Motorola Edge 50 Neo भारत में लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिल रही धांसू बैटरी
Motorola कंपनी लगातार नए-नए स्मार्टफोन अपने भारतीय यूजर्स के लिए लेकर आ रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने आज फिर अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक और नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo पेश कर दिया है। बता दें कि यह लाइनअप का पांचवां स्मार्टफोन है।
अगर हम न्यूली लॉन्च स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसे 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको 30x AI जूम और Moto AI का सपोर्ट भी मिल रहा है। Motorola Edge 50 Neo की कीमत से लेकर बाकी डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

Motorola Edge 50 Neo की कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 50 Neo की भारत में कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB+256GB स्टोरेज के लिए है। वहीं इस डिवाइस की पहली सेल 24 सिंतबर 2024 से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लाइव होगी। आप इस फोन को Motorola India ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे।
इस फोन पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी लेकर आई है। आप इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। लीडिंग बैंक से 9 महीने तक नो-कॉस्ट ई-एमआई और Reliane Jio से 10,000 रुपये तक का कुल लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Motorola Edge 50 Neo के फीचर्स
डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है।
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने इस फोन को AI स्टाइल लिंक और AI मैजिक कैनवास जैसे AI फीचर्स से लैस किया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
OS अपडेट: बता दें कि Motorola ने पहली बार फोन के लिए 5 ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
कैमरा: इस डिवाइस में कंपनी ने बेहतरीन कैमरा फीचर्स जोड़े हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया है। फ्रंट में Motorola Edge 50 Neo में 32MP का कैमरा दिया है।
बैटरी: पावर देने के लिए इसमें आपको 4310mAh की बैटरी दी है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो 154.1x71.2x81mm और वजन 171 ग्राम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications