Home
Mobile

Motorola Edge 50 Neo आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कंफर्म फीचर्स, कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola आज यानी कि, 16 सितंबर को अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जिसे Motorola Edge 50 Neo के नाम से पेश किया जाएगा।

हालांकि, मोटोरोला के इस आगामी फोन के ज्यादातर डिटेल्स फ्लिपकार्ट के जरिये लॉन्च से पहले ही कन्फर्म हो चुके हैं। तो चलिए आगे इसके फीचर्स से लेकर कीमत व उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 50 Neo आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कंफर्म फीचर्स, कीमत

Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन 16 सितंबर यानी की आज को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लॉन्च के बाद इसे बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

सबसे खास बात लॉन्चिंग के बाद इसकी एक घंटे के लिए फ्लैश सेल लाइव होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आप चार कलर ऑप्शन Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana में खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 50 Neo आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कंफर्म फीचर्स, कीमत

Motorola Edge 50 Neo फीचर्स - मोटोरोला के नए एज स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.4 इंच की सुपर HD LTPO डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही इसमें SGS आई प्रोटेक्शन भी देखने को मिलेगा।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC प्रोसेसर शामिल किया होगा। जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

इस फोन में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिलेगी। इसके साथ ही फोन में AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में Sony LYTIA 700C 50MP का अल्ट्रा सेंसर, 10MP का टेलीफोटो सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।

इसका बैक कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x AI जूम को भी सपोर्ट करने में सक्षम होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,310mAh की बैटरी मिलेगी। जो 68W की टर्बो चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 50 Neo संभावित कीमत- अगर इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, यूरोप में इसकी कीमत EUR 499 (लगभग 46,000 रुपये) है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Neo Launching in India Today: Check Confirmed Specifications and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X