Motorola Edge 50 Neo vs Edge 50 Pro में क्या अंतर है? यहां देखें पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना
Motorola ने अपने वादेनुसार आज Edge 50 Neo को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह लाइनअप का पांचवां स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे 68W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 30x AI जूम और Moto AI का सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया है।
यहां हम Motorola Edge 50 Neo और Edge 50 Pro की तुलना कर रहे हैं। जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगा कि Motorola Edge 50 Neo और Edge 50 Pro के मुकाबले कैसा है और आपको कौन सा खरीदना बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।

Motorola Edge 50 Neo vs Edge 50 Pro की कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 50 Neo की भारत में 8GB+256GB स्टोरेज कीमत 23,999 रुपये है। इसकी पहली सेल 24 सिंतबर 2024 से Flipkart पर लाइव होगी। फोन को Motorola India ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
आप इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। लीडिंग बैंक से 9 महीने तक नो-कॉस्ट ई-एमआई और Reliane Jio से 10,000 रुपये तक का कुल लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जबकि, Edge 50 Pro के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए, 12GB/256GB वेरिएंट की 35,999 रुपए है।
Motorola Edge 50 Neo vs Edge 50 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है। जबकि, Edge 50 Pro फोन 6.7-इंच की 10-बिट pOLED 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर: Motorola Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Edge 50 Pro में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलता है।
स्टोरेज: Edge 50 Neo फोन को कंपनी ने 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। जबकि, Edge 50 Pro में 8GB/256GB और 12GB/256GB ऑप्शन मिलता है।
OS अपडेट: Motorola Edge 50 Neo ने पहली बार फोन के लिए 5 ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। जबकि, Edge 50 Pro में तीन बड़े ओएस अपडेट्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती हैं।
कैमरा: Motorola Edge 50 Neo में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। OIS सपोर्ट करने वाला इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP का सेकेंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
जबकि, मोटोरोला एज 50 प्रो में 50MP प्राइमरी कैमरा है, 13MP अल्ट्रावाइड लीन और एक 10MP का लेंस भी शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: Edge 50 Neo में आपको 4310mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, मोटोरोला Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी है, जो 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए Edge 50 Neo में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है।
जबकि, Edge 50 Pro में डुअल-सिम, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, GLONASS, 5G, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, गैलीलियो, NavIC, USB 3.1 और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







