Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ 5G: किसमें है ज्यादा पावर और कौन है आपके लिए बेस्ट?
Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ 5G: आज के आर्टिकल में हम आपके लिए मोटोरोला और रियलमी के दो ऐसे फोन की तुलना लेकर आए हैं, जिन्हें आप 25,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ 5G की।
यह दोनों ही फोन कम कीमत में अच्छी कैमरा क्वालिटी और दमदार बैटरी लाइफ का सपोर्ट देते हैं। हमारे इस आर्टिकल में आपको इन दोनों फोन्स की पूरी डिटेल्स मिलेगी, ताकि आप यह पता कर सकें कि 25,000 रुपये की रेंज में आपके लिए कौन सा ऑप्शन फिट बैठेगा।

Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ 5G: स्पेसिफेकशन की तुलना
डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है। जबकि Realme 13+ 5G इसमें 6.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। कंपनी ने इस फोन को AI स्टाइल लिंक और AI मैजिक कैनवास जैसे AI फीचर्स से लैस किया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
जबकि रियलमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन डार्क पर्पल, स्पीड ग्रीन और विक्ट्री गोल्ड में खरीदा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
कैमरा: Edge 50 Neo में कंपनी ने बेहतरीन कैमरा फीचर्स जोड़े हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया है। फ्रंट में Motorola Edge 50 Neo में 32MP का कैमरा दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इस Realme 13+ 5G में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 मैन कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: पावर देने के लिए Edge 50 Neo में आपको 4310mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme 13+ 5G में कंपनी ने 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसमें आपको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। बैटरी के कम्पेरिजन में रियलनी का पलड़ा भारी नजर आता है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो 154.1x71.2x81mm और वजन 171 ग्राम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। बता दें कि Motorola ने पहली बार फोन के लिए 5 ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
रियलमी के इस 5जी फोन में IP65 रेटिंग है और इसमें डस्ट एवं स्प्लैश रेजिस्टेंट भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, डुअल 5जी वोल्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ 5G: कीमत
Motorola Edge 50 Neo की भारत में कीमत 23,999 रुपये रखी गई है, जो कि 8GB+256GB स्टोरेज के लिए है। जबकि Realme 13+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 22,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके 8Gb+256GB मॉडल को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications