Motorola Edge 50 Neo vs Vivo V40e: कौन सा मिड-रेंज फोन है, आपके लिए बेस्ट ऑप्शन ?
Motorola और Vivo दोनों ही कंपनियां मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के लिए जानी जाती है। जो कम दाम में बेहतरीन कैमरा और फीचर्स के साथ अपने-अपने फोन्स बाजारों में उपलब्ध कराती है।
अभी हाल ही में इन दोनों कंपनियों ने भारतीय बाजार में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पहले मोटोरोला ने Motorola Edge 50 Neo की घोषणा की, इसके बाद वीवो ने Vivo V40e लॉन्च किया।

ऐसे में बहुत से ग्राहक ऐसे होंगे, जिन्हें दोनों फोन्स को लेकर कंफ्यूजन होगा कि, किसे खरीदना चाहिए? तो आइए हम आपको आगे बताते हैं कि, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर हो सकता है।
डिजाइन- वीवो वी40 सीरीज में प्रीमियम ग्लास बॉडी और मेटल फ्रेम है, वहीं V40e प्लास्टिक फ्रेम और बैक के साथ तैयार किया गया है। जबकि, एज 50 नियो में भी प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक है। हालांकि, मोटोरोला ने एक वीगन लेदर वेरिएंट पेश किया है, जो ज्यादा प्रीमियम लगता है।
डिस्प्ले- मोटोरोला एज 50 नियो में 6.4-इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 3 मिलता है। जबकि, Vivo V40e में 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
प्रोसेसर- एज 50 नियो और वीवो वी40e दोनों ही स्मार्टफोन्स मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC चिपसेट से लैस हैं।
स्टोरेज- वीवो वी40e को 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जबकि, 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं।
कैमरा - मोटोरोला अपने इस फोन में 50MP मेन कैमरा + 13MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
वहीं Vivo V40e को 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी - Edge 50 Neo में 4,310mAh तक की बैटरी शामिल की गई है, जो 68W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं Vivo V40e में 5,500mAh की तक की एक बड़ी बैटरी है, जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों फोन्स में सबसे बड़ा अंतर बैटरी लाइफ में मिलता है।
कीमत - Vivo V40e की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है, यह कीमत 8GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन की है। जबकि 12GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। वहीं Edge 50 Neo के 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है।
ऐसे में एज 50 नियो एक बेहतरीन फीचर पैक्ड कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है, जो अपनी कीमत में बेहतरीन वैल्यू देता है। आपको एक वीगन बॉडी, कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर, बेहतरीन टिकाऊपन और बजट फ्रेंडली कीमत मिलती है। इसका कैमरा सेटअप भी बढ़िया है, साथ ही वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट भी है। लेकिन अगर आपको बड़ी स्क्रीन, बैहतरीन प्राइमरी कैमरा और ज्यादा रैम चाहिए तो आप वीवो V40e देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








