अरे वाह! Motorola Edge 50 Pro पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट; चेक करें डील और ऑफर्स
Motorola Edge 50 Pro Discount: मोटोरोला का मिड-रेंज फोन Edge 50 Pro, जिसे 31,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब फ्लिपकार्ट पर भारी छूट पर उपलब्ध है। इस फोन को अब 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यानी आप 31,999 रुपये की कीमत वाला फोन अब 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस ऑफर में कार्ड और एक्सचेंज ऑफर को शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आप अपने लिए आकर्षक डिजाइन, AI-पावर्ड फीचर्स और फास्ट चार्जिंग वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आप इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

Motorola Edge 50 Pro फ्लिपकार्ट डील
Motorola Edge 50 Pro का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 27,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारक अतिरिक्त 5% कैशबैक पा सकते हैं यानी लगभग 1,400 रुपये की छूट मिल सकती है। जिसके बाद इसकी कीमत 26,599 रुपये तक कम कर देती है।
इसके अलावा आप एक्सचेंज बोनस के तहत 10,950 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इससे बाद फोन की कीमत 15,649 रुपये तक कम हो सकती है।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 50 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक डस्टप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 125W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। हालांकि, इन-बॉक्स चार्जर 68W पर रेट किया गया है।
इसके अलावा फोन में पीछे की तरफ, ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50MP का मुख्य सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल और 30x तक हाइब्रिड जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए Edge 50 Pro में शार्प 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन Android 14 पर आधारित Hello UI पर चलता है और ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे, लक्स लैवेंडर और मूनलाइट पर्ल जैसे स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








