Home
Mobile

Motorola edge 50 pro पर फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola edge 50 pro Discount: अगर आप भी Motorola का नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस वक्त आप Motorola edge 50 pro को भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं।

यह फोन आपको 3D कर्व्ड एजलेस डिस्प्ले, क्वाड पिक्सल कैमरा , 4500mAh बैटरी और 125W टर्बो पावर चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स से लैस मिल रहा है। तो आइए आगे आपको इसकी नई कीमत, ऑफर डिटेल और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola edge 50 pro पर फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट, जानें नई कीमत

Motorola edge 50 pro स्पेसिफिकेशन: मोटोरोला अपने इस डिवाइस में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच (2712 x 1220 पिक्सल) ट्रू कलर डिस्प्ले दे रहा है। जो एक 3D कर्व्ड डिस्प्ले मॉडल है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

जिसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 446 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ HDR10 प्लस (HDR10+) और DC डिमिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

Motorola edge 50 pro पर फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट, जानें नई कीमत

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 4nm मोबाइल चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आता है।दिया गया है। जो 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 3 साल के ओएस अपडेट दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। यह 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा + सैमसंग सेंसर के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। साथ ही इसमें 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Motorola edge 50 pro पर फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट, जानें नई कीमत

इसके अलावा आपको इसमें 125W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी के साथ मिलेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस, स्पैटियल साउंड और 3 माइक्रोफोन दिया गया है।

Motorola edge 50 pro की कीमत- मोटो के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, लेकिन इसे वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 2000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, यह छूट ICICI क्रेडिट कार्ड धारकों को ही मिलेगा। जिसके बाद इस फोन का प्रभावी कीमत 28,999 रुपये तक हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola edge 50 pro get huge discount in flipkart sale know new price and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X