Motorola edge 50 Pro भारत में AI कैमरा, snapdragon 7 gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola Edge 50 Pro laucnhed: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन Motorola edge 50 Pro लॉन्च कर दिया है।
कंपनी की मानें तो यह Pantone वैलिडेशन वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट को कंपनी ने AI कैमरा के साथ लॉन्च किया है। तो आइए आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 50 Pro कीमत- मोटोरोला एज 50 प्रो की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को 31,999 रुपये में लाया गया है। इसके इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार ऑफर्स के साथ इस फोन को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा अगर ग्राहक इसकी खरीदारी HDFC कार्ड के जरिए करते हैं, तो वह 2,250 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। मोटोरोला Edge 50 Pro को लक्स लैवेंडर, ब्लैक ब्यूटी और मून लाइट पर्ल तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Motorola Edge 50 Pro फीचर - मोटोरोला एज 50 प्रो में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉलूशन वाला 6.67 इंच pOLED स्क्रीन मिल रहा है।

इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इसके साथ ही इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। यह फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें snapdragon 7 gen 3 प्रोसेसर दिया है। जिसमें आपको 8GB व 12GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 13MP की अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh बैटरी दी है, जो 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है। इस फोन को IP68 रेटिंग मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications








