Motorola Edge 50 Pro की कीमत लीक, 12GB रैम, 512GB के साथ इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें
Motorola जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Motorola Edge 50 Pro नाम से जाना जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं अब इसकी कीमत और कॉन्फिगरेशन का भी खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है।
तो आइए आपको आगे इसकी लीक जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं। दरअसल टिपस्टर पारस गुगलानी ने इसकी कीमत की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। टिपस्टर की मानें तो मोटो ऐज 50 प्रो को देश में सिंगल 12GB रैम + 512GB कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसकी कीमत कंपनी 45 हजार से कम लगभग 44,999 रुपये तय कर सकती है। हालांकि ऑफर के साथ इस फोन को ग्राहक महज 39,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लैवेंडर पर्पल, पर्ल व्हाइट और ब्लैक एक्लिप्स तीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
सबसे पहले आपको बता दें, कंपनी अपने इस फोन को Motorola Edge 40 Pro के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब ब्रांड ने अपने इस आगामी फोन के लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया है।

Motorola ने खुलासा करते हुए बताया कि, अगले महीने 3 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन Motorola Edge 50 Pro होगा।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस: मोटोरोला Edge 50 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED कर्व्ड वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसका डिस्प्ले 2000 तक निट्स ब्राइटनेस के सपोर्ट करेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद है, जिसमें 8 कोर और 2.63 गीगाहर्ज की ज्यादा क्लॉक स्पीड है। यह फोन 3 एंड्रॉइड अपडेट के साथ एंड्रॉइड 14 आउट ऑफ बॉक्स के साथ दस्तक देगा।
इसके अलावा आपको इसमें वीडियो के लिए स्टाइल सिंक AI जेनरेटिव थीमिंग और AI एडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा और f/1.4 अपर्चर वाला रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि इससे पहले सामने आई लीक के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, वाइड-एंगल कैमरा और 6x जूम टेलीफोटो लेंस इसमें शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








