Motorola Edge 50 Pro 5G की पहली सेल आज, ऑफर्स के साथ बेहद कम दाम में खरीदें फोन
Motorola edge 50 Pro Sale: हाल ही में स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने फ्लैगशिप सेगमेंट के तहत Motorola Edge 50 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया था। अपने इस नए फोन को कंपनी ने 256GB स्टोरेज के साथ कई शानदार फीचर्स से लैस किया है।
मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होगी। ग्राहक फोन को पहली सेल में कई ऑफर्स के साथ कम दाम में खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 50 Pro 5G पर ऑफर- इस फोन की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट पर होगी। यहांयह फोन कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। वैसे तो इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 35,999 रुपये है। इसे Luxe Lavender, Black Beauty और Moonlight Pearl कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
पहली सेल में इसे ग्राहक एक्सिस बैंक कार्ड से अगर भुगतान करते हैं तो 5% कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर 2000 रुपये तक की अन्य छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही इसे 4000 रुपये मंथली EMI पर भी खरीदने का मौका मिलेगा।

Motorola Edge 50 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन- मोटोरला के इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। जो HDR10+, , 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1220 x 2712 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करती है। इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ लाया गया है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको ऑक्टाकोर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलेगा।। इसे Adreno 720 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB+256GB और 12GB+256GB रैम ऑप्शन मिलेंगे। यह फोन Android 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 13MP की अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,500mAh की बैटरी दी है, जो 125W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 50w वायरलेस और 10w रिवर्स चार्जिंग भी मिल रही है।
यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, Wi-Fi 802.11, GALILEO, BDS, NFC सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








