Home
Mobile

Motorola Edge 50 Ultra को पहली सेल में 10,000 रुपये तक छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Motorola ने हाल ही में अपना नया हैंडसेट Motorola Edge 50 Ultra स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज यानी 24 जून 2024 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है।

इस फोन को ग्राहक पहली सेल में भारी भरकम छूट के साथ 10 हजार तक की बचत में खरीद सकते हैं। मोटोरोला के इस फोन को कंपनी ने केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra को पहली सेल में 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें

Motorola Edge 50 Ultra कीमत व ऑफर- मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। हालांकि आप आज यानी कि, पहली सेल में ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ इस फोन को मात्र 49,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

इसमें 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 5000 रुपये का अर्ली बर्ड ऑफर शामिल है। इसकी बिक्री देश में ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और Motorola.in के जरिए की जा रही है।

एज 50 अल्ट्रा तीन कलर वेरिएंट में आता है। नॉर्डिक वुड जिसमें FSC-प्रमाणित असली लकड़ी की फिनिश और एल्युमिनियम फ्रेम है और दो वेरिएंट इको-लेदर फिनिश के साथ हैं।

Motorola Edge 50 Ultra को पहली सेल में 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें

Motorola Edge 50 Ultra स्पेसिफिकेशन- मोटोरोला के इस फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजॉल्यूशन 2712 x 1220, टच सैंपलिंग रेट 360Hz, रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही यह फोन 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.5 प्रतिशत है।
इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस से सिक्योर है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर शामिल है। डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी हेड ट्रैकिंग वाले स्टीरियो स्पीकर से ऑडियो से इसे बेहतर बनाया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जो 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से के साथ आता है । फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Motorola Edge 50 Ultra को पहली सेल में 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें

जो 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64MP का टेलीफोटो लेंस से पैक्ड है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। आपको बता दें, यह फोन Moto AI फंक्शन से लैस है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh की बैटरी दी है जो 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 100W वायरलेस पावर शेयरिंग फैसलिटी दी गई है।

यह धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटेड भी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, डुअल-सिम, 5G, 4G, USB टाइप-C पोर्ट USB 3.2 के साथ और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Ultra first sale in india today know offer, price, specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X