Home
Mobile

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?, यहां जानें

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: मोटोरोला ने आखिरकार अपने वादे अनुसार आज यानी 18 जून को Edge 50 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन कंपनी की फ्लैगशिप Edge 50 सीरीज में शामिल हो गया है।

इसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा में कुछ बड़े अपग्रेड मिलेंगे। वहीं कंपनी ने अभी हाल ही में Motorola Edge 50 Pro लॉन्च किया था। जिसमें AI-पावर्ड प्रो-ग्रेड कैमरा के साथ Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में आपके बजट के हिसाब से दोनों में से कौन बेस्ट होगा, बताते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?, जाने

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro कीमत- मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा की शुरूआती कीमत 59,999 रुपये है। हालांकि, ग्राहक सीमित समय के लिए 5,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, वहीं अगर ICICI बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो 5,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे। बता दें, 24 जून से फ्लिपकार्ट, ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल चैनल पार्टनर्स पर इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी

वहीं, Moto Edge 50 Pro की ओरिजनल कीमत 36,999 रुपये है, लेकिन इस वक्त Flipkart सेल के दौरान यह फोन 29,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ ही अगर ग्राहक HDFC क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करता है, तो वह 2 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ इस फोन को 27,999 रुपये में ले सकेगा।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?, जाने

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro डिस्प्ले- मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाले 6.7 इंच का FHD+ 10-बिट OLED डिस्प्ले मिल रहा है। स्मार्टफोन HDR 10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ के साथ आता है।

जबकि, Edge 50 Pro में HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो True Color Pantone Validated सर्टिफिकेट के साथ आएगा।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?, जाने

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro प्रोसेसर- एज 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन हुड के तहत एड्रेनो 735 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 द्वारा संचालित होता है। जबकि, Edge 50 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया गया है।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro स्टोरेज- एज 50 अल्ट्रा में12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। जबकि, एज 50 प्रो 12GB राम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, इसमें RAM बूस्ट का भी फीचर मिलता है।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?, जाने

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro कैमरा- एज 50 अल्ट्रा में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस लेंस और 64MP का 3X पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया। इसके साथ ही 50MP का ऑटो-फोकस फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

जबकि, Edge 50 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो all-pixel focus और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलाव13MP अल्ट्रा वाइड लेंस+macro Vision सेंसर 10MP टेलिफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जो क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी की मदद से हाई रेजोल्यूशन की सेल्फी लेने में यूजर की मदद करता है।

Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro बैटरी- मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 125W टर्बो फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500 mAh की बैटरी मिलती है। जबकि, एज 50 प्रो में 4,500mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ इसमें 125W Turbo Power चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Ultra vs Edge 50 Pro Which Smartphone is Best Know Here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X