Home
Mobile

7 मिनट की चार्जिंग पर Motorola Edge 50 Ultra देगा फुल डे बैटरी बैकअप, जानें Motorola के इस धांसू फोन की खासियत

Motorola ने भारत में अपना AI पावर्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Motorola Edge 50 Ultra है, जो कि Edge 50 सीरीज का टॉप वेरिएंट है। बता दें कि कंपनी इससे पहले भारत में Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion को पेश कर चुकी है।

Moto Edge 50 Ultra को कंपनी ने कई दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। मोटोरोला ने इसे वुडन रियर पैनल के साथ लॉन्च किया है। चलिए इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स विस्तार से जान लेतें हैं।

Motorola Edge 50 Ultra अपने धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Motorola Edge 50 Ultra की कीमत

Motorola Edge 50 Ultra को भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आप 12GB+512GB वेरिएंट को इस कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी की तरफ से इस फोन पर इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जो कि 5,000 रुपये का है। ऐसे में इस फोन की कीमत मात्र 54,999 रुपये रह जाएगी।

Motorola Edge 50 Ultra की पहली सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे 24 जून 2024 से शुरू होगी। इस सेल में आप फोन पर 5 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ICIC Bank और HDFC Bank के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप दोनों ऑफर का लाभ उठाते हैं, तो आपको इस पर सीधे 10,000 रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा।

Motorola Edge 50 Ultra स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर 1.5K (1220p) pOLED डिस्प्ले दिया गया है। Moto Edge 50 Ultra में HDR 10+ का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा, जिसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी और इसका वजन 197 ग्राम है।

स्टोरेज: Moto Edge 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5X RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ फोन में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

बैटरी: इसमें 4500 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल डे बैकअप दे सकती है। साथ ही यह फोन 125W TurboPower को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि यह सिर्फ 7 मिनट के चार्ज पर फुल डे बैटरी बैकअप दे सकता है। कहने का मतलब है कि 7 मिनट की चार्जिंग के बाद आप इस फोन को पूरा दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 50W का वायरलेस चार्जर भी मिलता है और 10W की वायरलेस पावर शेयरिंग फीचर भी जोड़ी गई है।

कैमरा: Motorola Edge 50 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और सेकंडरी कैमरा में 50 मेगापिक्स का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसमें 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है, जो 3x Optical Zoom के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि AI फीचर्स से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 50 Ultra will give full day battery backup on 7 minutes of charging, know the specialty of this cool phone of Motorola
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X