Home
Mobile

Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन, पानी-धूल से रहेगा सेफ; कम दाम में AI फीचर्स भी मिलेंगे

मोटोरोला ने अपनी फ्यूजन सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। Motorola Edge 60 Fusion के नाम आए फोन में पिछले फ्यूजन 50 की तुलना में तमाम अपग्रेड फीचर दिए गए हैं। लेटेस्ट मिडरेंज फोन 1.5k Oled डिस्प्ले और STD-810H मिल्ट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में वीगन लैदर फिनिश मिलता है। फोन की एंट्री केवल दो वेरिएंट में हुई है। लेटेस्ट फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इनकी कीमत कितने रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं।

AI वाला जबरदस्त फोन लाया Motorola

Motorola Edge 60 Fusion प्राइस और अवेलेबिलिटी

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत 8जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट के लिए है। इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। स्मार्टफोन को अमेजॉइनाइट (ब्लू), स्लिप्सस्ट्रीम (पीच) और (जेफर ग्रे) कलर्स में लाया गया है।

वेरिएंट प्राइस

  • 8GB+256GB 22,999 रुपये

  • 12GB+256GB 24,999 रुपये
  • मोटोरोला एज60 फ्यूजन के स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- नए फोन में 4,500 निट्स और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की pOLED 1.5k कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें 300 हर्टज टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है।

    प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगाया है।

    कैमरा- मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसमें 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एआई फोटो इनहान्समेंट इंजन, अडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 4k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करने वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर लगाया गया है।

    बैटरी और चार्जिंग- फोन 68W टर्बोपावर चार्जिंग से लैस है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

    सॉफ्टवेयर- फोन को तीन साल के ओएस अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं। यह आउट-ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 15 पर रन करता है।

    अन्य फीचर्स- मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से IP68+IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से सेफ बनाती है। फोन STD-810H मिल्ट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है। इसमें मोटो एआई, स्मार्ट वॉटर टच 3.0 और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है।

    मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में क्या अलग?

    मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में पिछले साल आए एज50 फ्यूजन का नेक्स्ट वर्जन है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले को वीगन लैदर फिनिश के साथ बरकरार रखा गया है। इसमें नया प्रोसेसर मिलता है। इसके रिफ्रेश रेट को कम कर दिया गया है, लेकिन यह बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

     
    Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X