Motorola Edge 60 Fusion vs Oppo F29 Pro: बैटरी से लेकर कैमरा तक; जानिए कौन सा डिवाइस है बेस्ट?
Motorola Edge 60 Fusion vs Oppo F29 Pro: Motorola ने 2 अप्रैल को अपने लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। ये कंपनी का प्रीमियम मिड रेंज फोन है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस डिवाइस में 5500mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस प्राइस रेंज में ये डिवाइस काफी बेहतरीन स्पेक्स के साथ आता है।
इस डिवाइस का कंपेरिजन लगभग सेम प्राइस रेंज में आने वाले फोन Oppo F29 Pro और Nothing Phone 3(a) Pro से किया जा रहा है। Oppo F29 Pro में आपको 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपके लिए एक कंपेरिजन आर्टिकल लेकर आए हैं, जो आपको सही फोन सलेक्ट करने में मदद करेगा।

Motorola Edge 60 Fusion vs Oppo F29 Pro कीमत
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 60 Fusion को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। Oppo F29 Pro को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये तय की गई है।
डिस्प्ले और डिजाइन
- Edge 60 Fusion में आपको 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है।
- इसमें 1,220x2,712 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- Edge 60 Fusion में 4500nits की पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
- इसके अलावा मोटोरोला के फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- Oppo F29 Pro 5G की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।
- इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- प्रोसेसर की बात करें तो Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसे 12GB LPDDR4X रैम और 256GB uMCP स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
- इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें तो मोटोरोला का ये फोन Android 15 पर रन करता है।
- F29 Pro में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है।
- स्टोरेज के मामले में इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
- ये डिवाइस भी Android 15 बेस्ड Color OS 15 पर काम करता है।
| फीचर | Motorola Edge 60 Fusion | Oppo F29 Pro |
| डिस्प्ले | 6.7-इंच कर्व्ड pOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits ब्राइटनेस | 6.7-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 | MediaTek Dimensity 7300 |
| रैम और स्टोरेज | 12GB LPDDR4X रैम, 256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) | 12GB रैम, 256GB स्टोरेज |
| सॉफ्टवेयर | Android 15 | Android 15 (ColorOS 15) |
| कैमरा (रियर) | 50MP (Sony LYT700C) + 13MP (अल्ट्रावाइड) | 50MP (OV50D40) + 2MP (डेप्थ) |
| कैमरा (फ्रंट) | 32MP (4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट) | 16MP (Sony IMX480) |
| बैटरी | 5500mAh, 68W टर्बो चार्जिंग | 6000mAh, 80W SuperVOOC चार्जिंग |
| अन्य फीचर्स | AI-पावर्ड कैमरा, गूगल सर्किल टू सर्च, मोटो सिक्योर 3.0 | ColorOS ऑप्टिमाइज़ेशन, बेहतर चार्जिंग टेक्नोलॉजी |
कैमरा फीचर्स
- Edge 60 Fusion में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है।
- इस डिवाइस में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसमें आप 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।
- Edge 60 Fusion में AI-पावर्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें फोटो एन्हांसमेंट टूल, अडैप्टिव स्टेबिलाइजेशन और मैजिक इरेजर शामिल हैं।
- इसके अलावा, फोन गूगल के सर्किल टू सर्च को सपोर्ट, मोटो सिक्योर 3.0, स्मार्ट कनेक्ट 2.0 और फैमिली स्पेस 3.0 जैसी फीचर्स भी हैं।
- Oppo F29 की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP OV50D40 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है।
- फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP Sony IMX480 सेंसर भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
- Edge 60 Fusion में आपको 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
- इसके अलावा इस फोन में 68W टर्बो चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
- Oppo F29 की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।
- इसमें आपको क्विक चार्जिंग के साथ 80W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कौन सा फोन है बेहतर?
अगर आप दमदार प्रोसेसर, हल्के और कर्व्ड डिस्प्ले, AI कैमरा फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो Motorola Edge 60 Fusion के बारे में सोच सकते हैं।
वहीं अगर आप बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और ColorOS एक्सपीरियंस के बारे में सोच रहे हैं तो Oppo F29 Pro को चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications