Home
Mobile

Motorola Edge 60 का लॉन्च जल्द, 12GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगी एंट्री

Motorola 24 अप्रैल को एक ग्लोबल इवेंट में Motorola Edge 60 और razr 60 फ्लिप फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus के बाद यह स्मार्टफोन Edge सीरीज में एक नया और अपग्रेडेड वर्जन होगा।

लॉन्च से पहले एक नई लीक ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। अपकमिंग फोन को किन खूबियों के साथ लाया जा रहा है। चलिए जानते हैं।

Motorola Edge 60 का लॉन्च जल्द

Motorola Edge 60

टिप्सटर evleaks ने X पर कुछ प्रोमोशनल मटीरियल शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि मोटोरोला एज 60 के फीचर्स अपने पिछले फोन से बहुत मिलते-जुलते होंगे। इसमें 6.7-इंच 1.5K 120Hz कर्व्ड pOLED डिस्प्ले होगा, जो शानदार कलर्स और स्मूथ विज़ुअल्स देने का वादा करता है, जिससे गेमिंग और मीडिया कंसम्प्शन का एक्सपीरियंस बेहतरीन होगा।

प्रोसेसर और स्टोरेज

इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर हो सकता है, जो पहले वाले Snapdragon 7 Gen 1 की जगह ले सकता है। यह प्रोसेसर अच्छे परफॉर्मेंस के साथ स्टेबिलिटी प्रदान करेगा। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज होगा, साथ ही 12GB वर्चुअल रैम भी मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

कैमरा

मोटोरोला एज 60 में 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, और 3x टेलीफोटो शूटर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी

Motorola Edge 60 में 5200mAh की बैटरी होगी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबा बैकअप मिलेगा। यह स्मार्टफोन MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68 और IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आएगा।

Motorola Edge 60 एक बेहतरीन मिड-रेंज डिवाइस साबित हो सकता है, जो शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा सेटअप और फास्ट परफॉर्मेंस के साथ आएगा। हालांकि, इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत मुकाबला पेश कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X