Home
Mobile

Motorola Edge 60 भारत में इस दिन होगा लॉन्च; जबरदस्त लुक और दमदार फीचर्स के साथ क्या करेगा दिलों पर राज?

Motorola Edge 60 India Launch: मोटोरोला अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए एक नया मिड रेंज लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि हम Motorola Edge 60 की बात कर रहे हैं, जिसकी लॉन्च डेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने कहा है कि वह 10 जून को भारत में Edge 60 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसे अप्रैल में Edge 60 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था।

भारत में इसको मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जबकि ग्लोबल वर्जन में डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर है और इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी है। आइए जानते हैं कि ये डिवाइस कितना खास है।

Motorola Edge 60 इन दिन लेगा भारत में एंट्री

सिंगल वेरिएंट में आएगा फोन

मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि यह भारत में नायलॉन फिनिश के साथ पैनटोन जिब्राल्टर सी और लेदर जैसी फिनिश के साथ पैनटोन शैमरॉक में सिंगल 12GB + 256GB वेरिएंट में आएगा।

भारत में मोटोरोला एज 60 की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे यूरोप में GBP 379 (लगभग 43,000 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो मोटोरोला डॉट इन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी बेचा जाएगा।

Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इसमें 6.67-इंच (2712 x 1220 पिक्सल) 1.5K 10-बिट pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है।

प्रोसेसर: इस फोन में 2.6GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसे माली-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है।

स्टोरेज: इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी और एंड्रॉइड 15 मिलता है।

कैमरा: फोन में f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ 50MP मुख्य कैमरा Sony LYTIA 700C सेंसर, 50MP ऑटो फोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इस कैमरा सेटअप में 30x सुपर ज़ूम, ऊपर 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है।

फ्रंट कैमरा: इस डिवाइस में 50MP फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ, 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

अन्य कैमरा: इसमें USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, IP68 + IP69, मिलिट्री-ग्रेड टिकाऊपन (MIL-STD-810H), 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.4 और GPS की सुविधा है।

बैटरी: इस डिवाइस में 5500mAh की बैटरी के साथ 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 60 launch date india Price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X