Home
Mobile

5500mAh की बैटरी वाला Motorola Edge 60 भारत में लॉन्च; कीमत से फीचर्स तक, जानें डिटेल

Motorola Edge 60 Launch: मोटोरोला ने भारत में Edge 60 सीरीज को एक्सपेंड करते हुए Motorola Edge 60 लॉन्च किया है। इस फोन में आपको 6.67 इंच का 1.5K 120Hz क्वाड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर मिलता है।

इसमें 12GB रैम के साथ 3 OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। कंपनी ने इसमें Moto AI फीचर्स को भी जोड़ा है, जो आपको Catch Me Up के साथ स्मार्ट समरी, Pay Attention के साथ रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और Remember This के साथ पर्सनलाइज्ड मेमोरी रिकॉल जैसी सुविधाएं देता है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दमदार बैटरी वाले Motorola Edge 60 ने ली एंट्री

Motorola Edge 60 की कीमत

Motorola Edge 60 नायलॉन फिनिश के साथ पैनटोन जिब्राल्टर सी और लेदर जैसी फिनिश के साथ पैनटोन शैमरॉक ऑप्शन में आता है।

फोन को सिंगल वेरिएंट 12GB + 256GB में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है।

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह फोन 17 जून से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

अगर आप एक्सिस बैंक और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ शॉपिंग करते हैं तो आपको 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके बाद इसकी कीमत 24,999 रुपये रह जाएगी।

Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इसमें 6.67-इंच (2712 x 1220 पिक्सल) 1.5K 10-बिट pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन की सुविधा है।

प्रोसेसर: इस डिवाइस में 2.6GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है, जिसे माली-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है।

स्टोरेज: इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा मिल रही है। इसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस एंड्रॉइड 15 (3 OS + 4 साल SMR) पर काम करता है, जो हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो + नैनो / माइक्रोएसडी) की सुविधा मिलती है।

कैमरा: इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें सोनी LYTIA 700C सेंसर के साथ 50MP मुख्य कैमरा, f/1.8 अपर्चर, OIS, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP ऑटो फोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो ऑप्शन, 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा f/2.0 अपर्चर, OIS, 30x सुपर जूम, 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP फ्रंट कैमरा और 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।

बैटरी: इस डिवाइस में 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी मिलती है।

अन्य फीचर्स: इसमें USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, IP68 + IP69 रजिस्टेंस, (MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी) की सुविधा है।

Take a Poll

क्यों खरीदें ये फोन?

अगर आप दमदार स्पेसिफिकेशन वाले स्टाइलिश मिड-रेंज फोन को खोज रहे हैं तो आप मोटोरोला के इस फोन के बारे में सोच सकते हैं। इस फोन में आपको 6.67 इंच का 1.5K 120Hz क्वाड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 60 launch price features specifications and other details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X