Home
Mobile

Motorola Edge 60 Pro 5G जल्द लेगा भारत में धमाकेदार एंट्री; शानदार फीचर वाला मिड रेंज फ्लैगशिप फोन

Motorola Edge 60 Pro 5G Launch: मोटोरोला भारत में अपना अगला मिड-रेंज फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Edge 60 Pro 5G लॉन्च करने के लिए तैयार हो रहा है। यह बजट सेगमेंट में परफॉरमेंस-हैवी अपग्रेड के साथ आने वाला फोन है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक ऑफिशियल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक और सर्टिफिकेशन में इसके फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है।

यहां हम आपको इस डिवाइस के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसमें इसके फीचर्स, टाइमलाइन और स्पेक्स के बारे में जानकारी मिलती है।

Motorola Edge 60 Pro 5G जल्द होगा लॉन्च

Motorola Edge 60 Pro 5G लॉन्च टाइमलाइन

हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। Edge 60 Pro हाल ही में BIS सहित अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दिया है, जिससे यह पता चलता है कि यह डिवाइस भारत में लॉन्च होगा।
भले ही मोटोरोला ने एक सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा लगता है कि डिवाइस आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा।

Edge 60 Pro 5G की संभावित कीमत

Motorola Edge 60 Pro 5G की कीमत की बात करें तो इसे 31,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Edge 60 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

लॉन्च से पहले इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेक्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स के बारे में जानेंगे-

डिस्प्ले: Motorola Edge 60 Pro 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा।
प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट दिया जाएगा, जो 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
बैटरी: Edge 60 Pro 5G में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी हो सकती है।
सॉफ्टवेयर: फोन में Android 15 की सुविधा हो सकती है।
AI फीचर: जानकारी मिली है कि यह डिवाइस MotoAI फीचर के साथ आ सकता है।

मोटोरोला एज 60 प्रो कैमरा सेटअप

  • कैमरा की बात करें तो Edge 60 प्रो में ट्रिपल-लेंस सेटअप मिल सकता है।
  • इसे OIS के साथ 50MP मुख्य सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।
  • सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें पंच-होल कटआउट में 20MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

मोटोरोला एज 60 प्रो डिजाइन

  • लीक हुए रेंडर और रिपोर्ट में पता चला है कि यह एक प्रीमियम लुक वाला फोन है।
  • इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और अल्ट्रा-स्लिम बेजल मिल सकता है।
  • इसमें पीछे की तरफ फॉक्स लेदर फिनिश और साफ कैमरा आइलैंड हो सकता है।
  • शॉर्टकट एक्सेस के लिए साइड में एक नया 'एक्शन बटन' मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 60 Pro 5G launch timeline price expected features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X