खुशखबरी! Motorola Edge 60 Pro भारत में इस दिन लेगा एंट्री; कंपनी ने शेयर की डिटेल
Motorola Edge 60 Pro Launched in India: मोटोरोला ने भारत में Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि इस फोन को भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला एज 60, रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा को लॉन्च करने के कुछ ही घंटों बाद कंपनी ने डिवाइस के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी है।
इस नए मॉडल को पिछले साल के Motorola Edge 50 Pro के सक्सेसर की तरह लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस को मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कब लॉन्च होगा फोन?
मोटोरोला ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि एज 60 प्रो भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च होगा।
ब्रांड द्वारा साझा किए गए टीजर ने पुष्टि की कि इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट और रिटेल स्टोर के माध्यम से बेचा जाएगा।
इस टीजर इमेज में फोन को स्पार्कलिंग ग्रेप और डैजलिंग ब्लू रंगों में दिखाया गया है।
Motorola Edge 60 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 2,712 X 1,220 पिक्सल रेजोल्यूशन, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, एक्वा टच और 4,500n निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
प्रोसेसर: इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 एक्सट्रीम प्रोसेसर है, जिसे माली-G615 MC6 GPU, 8GB/12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इस डिवाइस में Android 15 OS दिया गया है, जिसे कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच पेश करेगी।
बैटरी: इसमें 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
कैमरा: Edge 60 Pro में 50MP OIS मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 10MP टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें आगे की तरफ 50MP का लेंस दिया जाएगा।
अन्य फीचर्स: इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी और डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिल सकता है।
Motorola Edge 60 Pro की कीमत
हालांकि अभी तक कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि मोटोरोला एज 50 प्रो को बेस मॉडल के लिए 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस की कीमत एज 50 प्रो के समान हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








