Home
Mobile

Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और 6000mAh बैटरी के साथ कीमत 30 हजार से कम

Motorola ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 30,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया है। इसके फीचर्स इसे Edge 50 Pro से कहीं ज्यादा अपग्रेड बनाते हैं।

इस फोन में शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, पावरफुल कैमरा सेटअप और बेहतरीन बैटरी दी गई है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए, जानते हैं इस फोन के बारे में।

Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च

डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी

लेटेस्ट फोन में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले HDR+, Pantone स्किनटोन वैलिडेशन, SGS आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन जैसी खूबियों से लैस है। फोन को MIL-STD मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। यह IP68 व IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB या 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। कंपनी ने इसमें 3 मेजर OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च

कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर (OIS और PDAF के साथ), 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम और 50x सुपर जूम) शामिल है।

कैमरा में बेस्ट फेस, अडैप्टिव स्टेबलाइजेशन, नाइट विजन Action Shot जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए डिवाइस में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इसमें 5G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC और डुअल सिम जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और वेरिएंट

Motorola Edge 60 Pro की कीमत भारत में 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 12GB+256GB रुपये वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Pantone Dazzling Blue, Pantone Shadow और Pantone Sparkling Grape कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X