Home
Mobile

20,000 से कम में फ्लैगशिप फोन का एक्सपीरियंस! Motorola Edge 60 Pro डील ने हिला दिया मिड-रेंज मार्केट

Motorola Edge 60 Pro Price Drop: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम लुक और फ्लैगशिप फीचर्स वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, लेकिन बजट आपका साथ नहीं दे रहा था, तो अब अपके पास मौका है। आप 20,000 से कम में Motorola के Edge 60 Pro स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

अप्रैल 2025 में इसे 33,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन Flipkart की मौजूदा डील के तहत यह फोन लगभग 19,799 रुपये में मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 60 Pro डील ने हिला दिया मिड-रेंज मार्केट

कैसे मिल रहा है इतना सस्ता?

Motorola Edge 60 Pro का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अभी Flipkart पर ₹29,999 में लिस्ट है, जो कि लॉन्च प्राइस से पहले ही 4,000 रुपये कम है।

अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5% का कैशबैक मिल सकता है, जिससे कीमत घटकर 29,249 रुपये हो जाती है। इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है।

अगर आप Motorola Edge 40 Neo जैसे फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको लगभग 9450 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में यह स्मार्टफोन मात्र 19,799 रुपये में आपका हो सकता है।

कम कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस

Motorola Edge 60 Pro सिर्फ एक सस्ता फोन नहीं, बल्कि इसमें आपको वो सभी फीचर्स मिलते हैं, जो आमतौर पर 50,000 रुपये से ऊपर के स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस दे सकता है।

डिस्प्ले: 6.7 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये सब Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है।

कैमरा: 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें Sony LYTIA 700C सेंसर है, साथ में 10MP का टेलीफोटो कैमरा जो 3x ऑप्टिकल और 50x सुपर जूम देता है। आगे की तरफ भी 50MP का शानदार सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग: इसमें 6000mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

रग्ड बिल्ड: IP68/IP69 की रेटिंग से यह डिवाइस पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है।

मिड-रेंज मार्केट में फ्लैगशिप की वापसी?

Motorola Edge 60 Pro की यह डील केवल एक कीमत में कटौती नहीं है, बल्कि यह ट्रेंड बदलने वाला कदम है। आमतौर पर यूजर्स को फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस पाने के लिए 40,000 रुपये से ऊपर खर्च करना पड़ता है। लेकिन यह फोन 20,000 रुपये से कम में वो सभी खूबियां दे रहा है।

क्या यह गेम चेंजर है?

जहां Realme, Vivo और Samsung जैसे ब्रांड्स अब भी इस रेंज में हल्के फीचर्स के साथ फोन लॉन्च कर रहे हैं, Motorola ने Edge 60 Pro के साथ साबित कर दिया है कि प्रीमियम एक्सपीरियंस अब सिर्फ अमीरों के लिए नहीं है।

तो अगर आप भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो देखने में स्टाइलिश हो, परफॉर्मेंस में फास्ट और कैमरे में धांसू हो तो Motorola Edge 60 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। और हां, यह ऑफर बहुत दिनों तक नहीं रहने वाला है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 60 Pro price drop 19799 feature specifications check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X