Home
Mobile

Motorola Edge 60 Pro vs iQOO Neo 10R: 30,000 की रेंज में किस स्मार्टफोन में है दम?

Motorola Edge 60 Pro vs iQOO Neo 10R: हाल के दिनों में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन तेजी से लॉन्च किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में Motorola ने अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Edge 60 Pro को 30 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन लगभग 30,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

इस फोन का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Neo 10R से किया जा रहा है, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। ऐसे में अगर आप दोनों स्मार्टफोन के बीच कंफ्यूज हैं तो हम आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन दोनों डिवाइस की तुलना कर रहे हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं कि Motorola Edge 60 Pro और iQOO Neo 10R में कौन सा स्मार्टफोन किस फीचर में बेहतर है।

Motorola या iQOO: कौन सा फोन है बेस्ट ऑप्शन

डिस्प्ले

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का pOLED Quad-Curved डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 446 PPI है।

iQOO Neo 10R में 6.78 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 452 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है।
iQOO Neo 10R की डिस्प्ले थोड़ी बड़ी और रिफ्रेश रेट ज्यादा है, जो गेमर्स के लिए आकर्षक हो सकती है। वहीं Motorola का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले प्रीमियम लुक देता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB या 12GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है। यह प्रोसेसर हाई परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी को बैलेंस करता है।

वहीं, iQOO Neo 10R में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो कि अभी के फ्लैगशिप ग्रेड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें भी 12GB तक RAM मिलता है।

ऐसे में अगर केवल प्रोसेसर की बात करें, तो iQOO का Snapdragon चिपसेट थोड़ा बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है, खासकर गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 60 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं, iQOO Neo 10R में 6,400mAh की थोड़ी बड़ी बैटरी है, लेकिन इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यानी बैटरी के मामले में iQOO का बैटरी बैकअप थोड़ा आगे है, लेकिन Motorola ने चार्जिंग स्पीड के मामले में लीड ले ली है।

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक Multispectral 3-in-1 लाइट सेंसर भी है।

iQOO Neo 10R की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

इससे एक बात तो क्लियर है कि Motorola का कैमरा सेटअप कहीं अधिक एडवांस और वर्सेटाइल है, जिसमें टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड दोनों लेंस हाई रेजोल्यूशन के साथ आते हैं।

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर चलते हैं। हालांकि Motorola का UI काफी क्लीन और स्टॉक एंड्रॉइड जैसा होता है, और यह 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैचेस के साथ आ सकता है।

iQOO Neo 10R में FunTouch OS 15 मिलता है, जो कुछ हद तक कस्टमाइज्ड है और इसमें भी 3 साल तक OS अपडेट्स मिलते हैं।
इससे एक बात तो तय है कि Motorola सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में ज्यादा साफ और कम ब्लोटवेयर के साथ आता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

ये दोनों ही फोन लगभग 30,000 रुपये के बजट में आते हैं। जहां iQOO Neo 10R की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं Motorola Edge 60 Pro की कीमत 29,999 रुपये है।

कौन सा फोन है बेहतर?

अगर आप बेहतर कैमरा ऑप्शन, प्रीमियम डिजाइन और क्लियर सॉफ्टवेयर चाहते हैं तो Motorola Edge 60 Pro आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं, iQOO Neo 10R हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X