Home
Mobile

Motorola Edge 60 Stylus पर 10000 से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट; चेक करें ऑफर्स और डिटेल

Motorola Edge 60 Stylus Price Drop: Motorola ने अप्रैल 2025 में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Stylus लॉन्च किया था। इस फोन की खासियत इसका बिल्ट-इन स्टायलस, टफ डिजाइन, और शानदार फीचर्स हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। अब Flipkart पर यह फोन जबरदस्त छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप सही बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाते हैं, तो आप 15,000 रुपये से कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं।

यहां हम इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे। साथ ही हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि इस फोन के साथ कैसी डील मिल रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Motorola का ये फोन मिल रहा 10000 रुपये सस्ता

Motorola Edge 60 Stylus पर खास ऑफर्स

Flipkart पर इस फोन की कीमत 22,999 रखी गई है। लेकिन अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको सीधे 5% कैशबैक यानी 1,150 रुपये का मिलेगा, जिससे कीमत घटकर 21,849 रुपये हो जाती है।

अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, जैसे कि Motorola Edge 40, तो आपको 10,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इस तरह बैंक और एक्सचेंज ऑफर दोनों मिलाकर, इस फोन की कीमत 10,899 रुपये हो जाती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 60 Stylus के फीचर्स

Motorola Edge 60 Stylus की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्ट-इन स्टायलस है, जो इस कीमत पर बहुत कम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। यह स्टायलस नोट्स लेने, ड्राइंग करने और स्क्रीन पर नेविगेशन में बेहद मदद करता है।

इसके अलावा फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह धूल, पानी और गिरने जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर काम करता रहता है। साथ ही यह IP68 रेटेड भी है, जिससे यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनता है।

इसमें दिया गया है एक शानदार 6.67-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिस्प्ले आउटडोर में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

फीचर्स डिटेल
डिस्प्ले 6.67-इंच 1.5K pOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2
RAM और स्टोरेज 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज
रियर कैमरा 50MP Sony LYTIA 700C (OIS)- 13MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग 68W वायर्ड चार्जिंग15W वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयर Android 15 बेस्ड Hello UI
AI फीचर्स Catch Me Up- Remember This- Magic Canvas
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
कलर ऑप्शन्स PANTONE कलर्स: Gibraltar Sea, Surf the Web
सर्टिफिकेशन MIL-STD 810H सर्टिफाइड, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट

दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा

Motorola Edge 60 Stylus को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से पावर किया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कैमरा की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C मेन सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह यूजर को शानदार सेल्फी लेने और वीडियो कॉल के समय मदद करता है।

चार्जिंग के लिए फोन में 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Motorola का ये फोन मिल रहा 10000 रुपये सस्ता

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स

फोन में Android 15 बेस्ड Hello UI मिलता है, जो कस्टमाइजेशन के लिए बेहतर है। इसमें कंपनी के AI फीचर्स जैसे Catch Me Up, Remember This, Magic Canvas जैसे स्मार्ट टूल्स शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन PANTONE-प्रमाणित कलर्स जैसे Gibraltar Sea और Surf the Web में आता है, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो अगर आप अपने लिए एक ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो 15,000 रुपये से कम कीमत में आपको प्रीमियम लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाला और स्टायलस की सुविधा दें तो ये फोन आपके लिए बेस्ट है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर डील चेक कर सकते हैं। Flipkart की मौजूदा डील इसे एक value-for-money स्मार्टफोन बना देती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X