कुछ देर में लॉन्च होगा Motorola Edge 60 Stylus, मिलेंगे दमदार फीचर्स और पावरफुल प्रोसेसर
Motorola अपने Edge सीरीज में पहले इनबिल्ट स्टायलस वाले स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाला है। यह फोन अपने सेगमेंट में पहला डिवाइस है जिसमें स्टायलस बिल्ट-इन मिलेगा।
लॉन्च से पहले इसके संभावित स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। साथ ही इसकी फ्लिपकार्ट पर इसकी अवेलेबिलिटी भी कन्फर्म हो चुकी है। फोन को एक्सक्लूसिवली इसी प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

लॉन्च टाइम, कीमत और अवेलेबिलिटी
लॉन्च टाइम- 15 अप्रैल, दोपहर 12 बजे
सेल प्लेटफॉर्म- Flipkart एक्सक्लूसिव
संभावित कीमत- 22,999 रुपये (8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट)
Motorola Edge 60 Stylus के संभावित स्पेसिफिकेशन
इनबिल्ट स्टायलस
Motorola Edge 60 Stylus इस सेगमेंट में पहला फोन है जिसमें बिल्ट-इन स्टायलस दिया गया है। यूजर्स इससे ड्रॉइंग, स्केचिंग और नोट्स जैसे टास्क आसानी से कर सकते हैं।
डिजाइन और कलर
फोन दो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है, जो कि डार्क ब्लू (Pantone सर्टिफाइड) और पर्पल हैं।
डिस्प्ले
इसमें 6.7 इंच की pOLED स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है।
कैमरा
- रियर कैमरा- 50MP Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा + 13MP अल्ट्रावाइड लेंस
- फ्रंट कैमरा- 32MP सेल्फी शूटर
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर
4x Cortex-A78 कोर @2.4GHz और 4x Cortex-A55 कोर @1.95GHz
बैटरी और चार्जिंग
- 68W फास्ट चार्जिंग
- 15W वायरलेस चार्जिंग
- 5000mAh
फीचर्स
-Dolby Atmos ऑडियो
-IP68 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस)
-MIL-STD ड्यूरेबिलिटी
-Android 15 पर बेस्ड Hello UI
-Glance AI स्टाइलिंग असिस्टेंट
Motorola Edge 60 Stylus की उपलब्धता
मोटोरोला एज 60 स्टायलस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर जल्द शुरू होगी। लॉन्च कीमत 22,999 रुपये हो सकती है, जिससे यह फोन अपने फीचर्स को देखते हुए बजट स्टायलस फोन के रूप में दमदार विकल्प बन सकता है। कुछ ही घंटों में Motorola Edge 60 Stylus के भारतीय वेरिएंट की पूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








