Home
Mobile

Motorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च: इन-बिल्ट स्टाइलस, 3000 निट्स डिस्प्ले और 68W फास्ट चार्जिंग से लैस

Motorola ने मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को भारत में अपनी Edge 60 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इन-बिल्ट स्टाइलस के साथ आता है, जिसकी मदद से आप ड्रॉ, स्केच और नोट्स ले सकते हैं।

यह फोन IP68 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग और मिलिट्री-स्टैंडर्ड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में कई कमाल के फीचर्स की पेशकश की गई है। स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Motorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च

डिस्प्ले और डिजाइन

मोटोरोला एज 60 स्टायलस में 6.7-इंच का 1.5K pOLED पंच-होल डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन दी गई है।

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे बॉक्स में मिलने वाले 68W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यह 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

मोटोरोला एज 60 स्टायलस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है और कंपनी 2 साल की OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट देगी।

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYT 700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अन्य फीचर्स

फोन Pantone वैलिडेटेड Surf the Web और Gibraltar Sea कलर्स में आता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर हैं जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

सेल और कीमत

Motorola Edge 60 Stylus की सेल 23 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल सहित प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 60 Stylus launched in India Price features availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X