Home
Mobile

जल्द एंट्री करेगा Motorola Edge 60 Stylus, पावरफुल फीचर्स के साथ खूबियां भी होंगी शानदार

Motorola भारत में अपना पहला स्टायलस वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फोन Motorola Edge 60 Stylus के नाम से 17 अप्रैल को देश में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बता दें, कंपनी ने अब तक भारत में अपने G Stylus सीरीज के किसी भी फोन को लॉन्च नहीं किया है, ऐसे में यह डिवाइस खास बनने वाला है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन और मिल सकते हैं और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। सब यहां बताने वाले हैं।

जल्द एंट्री करेगा Motorola Edge 60 Stylus

भारत में पहली बार Stylus स्मार्टफोन

टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Motorola Edge 60 Stylus भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह फोन असल में Moto G Stylus (2024) का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो कुछ मार्केट्स में Edge सीरीज के नाम से उतारा जाएगा।

दमदार डिस्प्ले और कैमरा

फोन में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा।

नई जनरेशन का प्रोसेसर

मोटोरोला एज 60 स्टायलस में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। ये अपग्रेड है पिछले मॉडल में आए Snapdragon 6 Gen 1 के मुकाबले। यह प्रोसेसर न सिर्फ तेज परफॉर्मेंस देगा, बल्कि AI और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन में भी मदद करेगा।

फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉइड 15

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि इसका वायर्ड चार्जिंग स्पीड 68W तक हो सकता है, जो पहले के 30W से काफी बेहतर है।

Stylus, पोर्ट और ऑडियो

लीक रेंडर से पता चला है कि फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, और नीचे की तरफ Stylus स्लॉट दिया गया है। ये डिजाइन यूजर्स को प्रीमियम फील देगा।

कीमत और अवेलेबिलिटी

भारत में इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका में इसका G Stylus वर्जन $399.99 (लगभग 33,400 रुपये) में लॉन्च हुआ था। ऐसे में भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X