Motorola के दोनों फोन में कौन सा है बेस्ट? किस डिवाइस को खरीदना होगा फायदेमंद
Motorola Edge 60 vs Edge 60 Fusion: Motorola ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज को एक्सपैंड करते हुए अपने लेटेस्ट डिवाइस Motorola Edge 60 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने अप्रैल में इस सीरीज के अन्य डिवाइस Motorola Edge 60 Fusion को पेश किया था। ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इन दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।
यहां हम दो दमदार डिवाइसेज Motorola Edge 60 और Motorola Edge 60 Fusion के बीच कंपैरिजन आर्टिकल लेकर आए हैं, जिसमें दोनों फोन शानदार डिजाइन, प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
इन दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।
हालांकि, Edge 60 Fusion में Water Touch 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गीली उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है। वहीं, Edge 60 में डिजाइन के मामले में पैनटोन फिनिश (Gibraltar Sea और Shamrock Green) दी गई है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाती है।
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन समान हैं, लेकिन Edge 60 Fusion में Water Touch फीचर इसे ज्यादा एडवांस बनाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Motorola Edge 60 में मिलता है MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, जो कि एक नया 4nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
वहीं Edge 60 Fusion में Dimensity 7400 चिपसेट है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में थोड़ा बेहतर माना जा रहा है।
दोनों ही डिवाइसेज में 12GB LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, Edge 60 Fusion में uMCP स्टोरेज, जबकि Edge 60 में UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक है।
ऐसे में Edge 60 Fusion बेहतर प्रोसेसर और स्टोरेज स्पीड के कारण ज्यादा सही ऑप्शन माना जा सकता है।
किसका कैमरा सिस्टम बेहतर?
Motorola Edge 60 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP (Sony LYTIA 700C) प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो और 10MP टेलीफोटो कैमरा है। इसमें 3x जूम, 30x सुपर जूम की भी सुविधा है। इस डिवाइस के फ्रंट में 50MP कैमरा मिलता है।
Motorola Edge 60 Fusion की बात करें तो इसमें भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP (Sony LYT700C) प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके अलावा फोन में 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 60 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि Edge 60 Fusion में डुअल रियर कैमरा है। ऐसे में जो लोग फोटोग्राफी में वैरायटी पसंद करते हैं, उनके लिए Edge 60 का टेलीफोटो लेंस ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।
सीधे शब्दों में कहें तो Edge 60 में ज्यादा कैमरा फ्लेक्सिबिलिटी और हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा मिलता है, जो इसे बेहतर ऑप्शन बनाता है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स Android 15 पर चलते हैं और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देगी।
Edge 60 में Moto AI फीचर्स जैसे Catch Me Up (डेली स्मार्ट समरी), Pay Attention (रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन), Remember This (पर्सनलाइज्ड AI मेमोरी) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं Edge 60 Fusion में Magic Eraser, Adaptive Stabilization, Google Circle to Search, Moto Secure 3.0, Smart Connect 2.0 और Family Space 3.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही एआई फीचर वाले मॉडल को चुन सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। ऐसे में बैटरी के मामले में दोनों ही फोन समान तरीके से काम करेंगे। हालांकि बैटरी लाइफ और डेली यूज यूजर्स के काम और प्रोसेसर के आधार पर ही निर्धारित किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
दोनों में IP68 और IP69 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) मिलती है।
वहीं Edge 60 Fusion में इन फीचर्स के अलावा NFC, Bluetooth 5.4 और अधिक कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि Edge 60 Fusion में ज्यादा कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
क्या होगी कीमत?
Motorola Edge 60 को केवल 12GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। हालांकि बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत घटकर 24,999 रुपये रह जाएगी।
Motorola Edge 60 Fusion की बात करें तो इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
ऐसे में क्योंकि Edge 60 Fusion ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन और कम कीमत में आता है तो उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन होगा, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।
आपके लिए कौन बेहतर?
अगर आप फोटोग्राफी और AI फीचर्स के लिए डिवाइस की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 60 आपके लिए बेहतर है। वहीं अगर आप बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, कम कीमत और ज्यादा कनेक्टिविटी चाहते हैं तो Motorola Edge 60 Fusion के बारे में सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






