Home
Mobile

Motorola Edge 70 भारत में एंट्री को तैयार, सुपर-स्लिम बॉडी और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट बना रहे हैं इसे खास

मोटोराला एक बार फिर अपने 'Edge' सीरीज़ से मार्केट में हलचल मचाने जा रहा है। कंपनी ने Motorola Edge 70 को हाल ही में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया था, और अब यह फोन भारत में एंट्री लेने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन न सिर्फ अपने स्लिम डिजाइन बल्कि प्रीमियम स्पेक्स की वजह से भी सुर्खियों में है।

खास बात यह है कि इसकी मोटाई मात्र 5.99mm है और वजन सिर्फ 159 ग्राम, जिससे यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का फोन बन सकता है।

Motorola Edge 70 भारत में एंट्री को तैयार

सुपर-स्लिम बॉडी के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस

मोटोराला Edge 70 को कंपनी ने "स्लिमनेस विद स्ट्रेंथ" टैगलाइन के साथ डिज़ाइन किया है। इसमें दिया गया है Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, जो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज तक के वेरिएंट में आता है। मतलब, यह फोन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि परफॉर्मेंस में भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं।

इसमें 6.67 इंच का pOLED Super HD डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यानी आउटडोर विज़िबिलिटी या गेमिंग, हर जगह डिस्प्ले जबरदस्त अनुभव देगा। साथ ही, स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी दी गई है, जो मजबूती सुनिश्चित करती है।

4800mAh बैटरी के साथ 68W TurboPower चार्जिंग

मोटोराला ने इस बार Edge 70 में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है जिसकी क्षमता 4800mAh है। इसे 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 15 मिनट में ही यह फोन दिनभर का बैकअप दे सकता है।

सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, Edge 70 Android 16 पर आधारित है और इसे 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे, जो कि कई फ्लैगशिप ब्रांड्स से बेहतर पॉलिसी है।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेक्शन में Motorola ने इस बार एक यूनिक एप्रोच लिया है।

  • 50MP OIS प्राइमरी लेंस
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (3-in-1 सेंसर के साथ)
  • 50MP फ्रंट कैमरा

तीनों लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं, जिससे फोटो क्वालिटी और डिटेलिंग दोनों ही हाई-एंड लेवल की मिलती है। ब्रांड ने इसे खासतौर पर कॉन्टेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

मजबूती और सिक्योरिटी में भी आगे

यह फोन IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है और MIL-STD-810H ड्युरेबिलिटी स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है। यानी बारिश, डस्ट या हल्के झटकों में भी फोन सेफ रहेगा। साथ ही, इसमें ThinkShield सिक्योरिटी सूट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर्स मिलते हैं।

भारत में कब आएगा और क्या होगी कीमत?

ग्लोबल मार्केट्स में Motorola Edge 70 की कीमत लगभग GBP 700 (₹80,000) रखी गई है, लेकिन भारत में कंपनी इसे आक्रामक प्राइसिंग के साथ लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर्स के मुताबिक, भारत में इसका दाम ₹35,000 से ₹40,000 के बीच हो सकता है।

यह फोन Bronze Green, Lily Pad, और Gadget Grey कलर ऑप्शंस में आने की उम्मीद है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो इंडस्ट्री सोर्सेज का कहना है कि Motorola इसे Early 2026 तक भारत में लॉन्च कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

क्यों बनेगा यह फोन गेम चेंजर?

Edge 70 उन यूज़र्स के लिए है जो स्लिम डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। मोटोराला ने इसमें बैटरी, कैमरा और बिल्ड क्वालिटी के बीच एक संतुलन बनाया है, जो आमतौर पर इस रेंज में देखना मुश्किल होता है।

अगर कंपनी सच में इसे ₹40,000 से कम कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह फोन OnePlus, iQOO, और Nothing जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा और 2026 की शुरुआत का सबसे चर्चित "स्लिम फ्लैगशिप किलर" बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Edge 70 India Launch Soon: Slimmest 5G Phone with 50MP Triple Camera & Snapdragon 7 Gen 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X