Home
Mobile

मोटोरोला 22 अप्रैल को मोटो एज, मोटो एज प्लस करेगी लांच

By Gizbot Bureau

लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने घोषणा की है कि वह 22 अप्रैल को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस और एज का अनावरण करेगी। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, यह आ रहा है। मोटोरोला फ्लैगशिप लॉन्च इवेंट के लिए 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे हमसे जुड़ें।

मोटोरोला 22 अप्रैल को मोटो एज, मोटो एज प्लस करेगी लांच

स्मार्टफोन निर्माता ने एक छह-सेकंड का टीजर भी साझा किया, जिसमें बताया गया है कि डिवाइस में 90-डिग्री कर्वड डिजाइन के साथ वॉटरफॉल डिस्प्ले होगा। कंपनी द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में दोनों डिवाइस को पेश करने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

एज प्लस क्वालकॉम के टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है, जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट के बड़ी 5,170 एमएएच की बैटरी के साथ एंड्रॉएड-10 पर चलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को पीछे की तरफ 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो और कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और आठ मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

इस सस्ते एज मॉडल में कम शक्तिशाली हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल मुख्य सेंसर हो सकता है। स्मार्टफोन में छह जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है और इसी के साथ इसके क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद की जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola's upcoming Edge series is one of the most anticipated flagship series by the company in the coming months. The Lenovo-backed brand was expected to announce the Motorola Edge and the Motorola Edge+ with a waterfall display at the MWC 2020 technology trade fair.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X