Home
Mobile

आने वाला है मोटोरोला का नया एंड्राएड बेस स्‍मार्टफोन

By Super
आने वाला है मोटोरोला का नया एंड्राएड बेस स्‍मार्टफोन
मोटोरोला विश्‍व के बड़े फोन उत्‍पादकों में गिना जाता है। राष्‍ट्रीय और अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मोटोरोला हैंडसेट की अपनी एक अलग पहचान है। फोन के साथ-साथ मोटोरोला का जूम नाम से टैबलेट भी बाजार में उपलब्‍ध है। जल्‍द मोटोरोला इंटरनेशनल मार्केट में एक नया फोन लांच करने का विचार कर रहा है। मोटोरोला इलेक्‍ट्रीफाई नाम के इस फोन को आने में हो सकता है अभी थोड़ा वक्‍त लगे मगर कंपनी ने इसके फीचरों के बारे में खुलासा कर दिया है। तो आइए जानते है मोटोरोला के अगले स्‍मार्टफोन इलेक्‍ट्रीफाई के फीचरों के बारे में,

इलेक्‍ट्रीफाई का साइज 66.9 x 126.9 x 12.2 मिलिमीटर है और भार 158 ग्राम है देखने में इसकी स्‍क्रीन और फोन के पीछे दिए गए पैनल की डिजाइन काफी आकर्षक लगती है। फोन में गूगल का 2.3.4 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया जो काफी यूजर फ्रेडली आपरेटिंग सिस्‍टम माना जाता है। फास्‍ट परफार्मेंस के लिए इलेक्‍ट्रीफाई में 1000 मेगाहर्ट का एनवीडिया टेगरा 2-250 एपी20 एच प्रोसेसरी इनबिल्‍ड है।

पावरफुल प्रोसेसर के अलावा इलेक्‍ट्रीफाई में 4.3 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है जिसमें यूजर को वीडियो और पिक्‍चर देखने का अलग अनुभव मिलेगा। बेहतर क्‍वालिटी के लिए फोन की स्‍क्रीन में 540 x 960 रेज्‍यूलूशन का सपोर्ट दिया गया है। 1जीबी इनबिल्‍ड रैम के साथ इलेक्‍ट्रीफाई में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन को एक्‍टर्नल स्‍पीकर से अटैच कर म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं।

अगर आपके पास नेट कनेक्‍शन उपलब्‍ध है जो इलेक्‍ट्रीफाई में वाईफाई की मदद से आप फोन में नेट सर्फिंग कर सकते है। इसके अलावा ब्‍लूटूथ और यूएसबी कनेक्‍टीविटी का विकल्‍प भी यूजर को दिया गया है। म्‍यूजिक और वीडियो फाइल सेव करने के लिए इलेक्‍ट्रीफाई में काफी स्‍पेस मौजूद है अगर आपको और अधिक मैमोरी की जरूरत है तो फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं।

इलेक्‍ट्रीफाई का एक फीचर जो मुझे काफी अच्‍छा लगा वो है फोन में दिया गया 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा जिसकी पिक्‍चर क्‍वालिटी तो लाजवाब है। इसकी क्‍वालिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलेक्‍ट्रीफाई में दिया गया रियर कैमरा 3264 x 2448 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है, आप इसमें वीडियो चैटिंग भी कर सकते हैं

इसके लिए 0.3 मेगापिक्‍सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इलेक्‍ट्रीफाई का बैटरी बैकप भी अच्‍छा है इसके लिए 1700 एमएएच की रिमूवल बैटरी इनबिल्‍ड है, वैसे तो सभी फोन का बैटरी बैकप फोन के प्रयोग पर निर्भर होता है, मगर फिर भी इलेक्‍ट्रीफाई में आप काफी देर तक वीडियो और म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल अपने नए फोन की लाचिंग और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है जैसे ही इसके बारे में हमें कोई और जानकारी मिलेगी हम आपको जरूर बताएंगे।

मोटोरोला इलेक्‍ट्रीफाई के फीचरों पर एक नजर

  • 66.9 x 126.9 x 12.2 millimeters
  • 2.3.4 गूगल एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 1000 मेगाहर्ट का एनवीडिया टेगरा 2-250 एपी20 एच प्रोसेसर
  • 4.3 इंच की स्‍क्रीन, 540 x 960 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • 1 जीबी की रैम
  • 3.5 एमएम का जैक
  • 720 पिक्‍सल की हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग
  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ, यूएसबी पोर्ट
  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन
  • 8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
  • 3264 x 2448 फ्रंट कैमरा सपोर्ट
  • एफएम रेडियो
  • 1700 एमएएच लीथियम ऑयन बैटरी
  • कीमत- अभी जारी नहीं की गई
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X