Home
Mobile

बेहतरीन साउंड क्‍वालिटी से लैस होगा मोटोरोला

बेहतरीन साउंड क्‍वालिटी से लैस होगा मोटोरोला


आज के दौर में मोटोराला, मोबाइल और स्‍मार्टफोन निर्माण के क्षेत्र में एक लीडिंग कंपनी बन चुकी है। इसने ना केवल भारत में बल्कि विदेशी मार्केटों में भी अपने हाई क्‍वालिटी और कम दाम के उत्‍पादों का लोहा मनवाया है। फिलहाल मोटोरोला अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक और शानदार मोबाइल फोन लांच करने वाला है, जिसका नाम ई एक्‍स 124 जी।

इस मोबाइल फोन में कई बेहतरीन फीचर होने की संभावनाए बताई जा रहीं हैं। इसका भार मात्र 79 ग्राम और आकार 107 x 58 x 12 एमएम है, जो कि सिर्फ काले रंग में ही उपलब्‍ध है। इसका डिस्‍पले साइज 3.20 इंच और रेजूलूशन 240 x 400 पिक्‍सल है। इस हैंडसेट में लिड टेक्‍नॉलिजी का प्रयोग किया गया है।

3 मेगा पिक्‍सल के कैमरे से आप अच्‍छी तस्‍वीरें और बेहतरीन वीडियो ले सकते हैं। साथ ही फोन की मेमोरी 32 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से बढाई भी जा सकती है। इसका मीडिया प्‍लेयर एमपी 3 जैसे फॉरमेट को सपोर्ट करने के साथ ही एफएम रेडियो की भी सुविधा देता है। इंटरनेट को सपोर्ट करने के लिए एचटीएमएल और ऐज का इस्‍तमाल होता है, जिससे आसानी होती है।

जीएसएम टेक्‍नॉलिजी की फ्रीक्‍वेंसी 850,1900 मेगाहर्ज है, जो की काफी अच्‍छी है। फोन बुक में आप 1000 नंबरो को सेव कर सकते हैं। बेहतर कनैक्‍टिविटी के लिए मोटोरोला ई एक्‍स 124 जी में ब्‍लूटूथ दिया गया है जिससे यूज़र आसानी के साथ डाटा ट्रासंफर कर सकता है। और सिर्फ यही नहीं इसमें यूएसबी और A3.5 एमएम हेडफोन कनैक्‍टर जैक भी शामिल है।

फोन में एसेलेरोमीटर और वॉइस रिकार्डिंग का भी फीचर है। हैंडसेट में 910 एमएएच की बैट्री लगी है, जिसके दा्रा आपको 3.30 घंटो का टॉक टाइम और 250 घंटो का स्‍टैंड बाई टाइम मिलेगा। फिलहाल अभी इस फोन की कीमत का कोई अंदाजा नहीं है, पर जैसे ही हमें कुछ जानकारी प्राप्‍त होगी हम आपको जरुर बताएगें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X