Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, 10 हजार तक की कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Motorola G Series Smartphone: अगर आप भी Motorola का कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के G सीरीज फोन्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
जिसके तहत आप कंपनी के दो फोन्स को 10 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आगे इनके मॉडल, ऑफर डिटेल और कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के Motorola G32 और Motorola G34 5G फोन्स को भारी छूट के साथ ग्राहकों को खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ आप केवल 26 अप्रैल तक ही उठा सकते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।
Motorola G34 5G फोन की बात करते हैं। इसके 4GB/ 128GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। लेकिन सेल में इसे ग्राहक SBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करेंगे तो इस पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ ले सकेंगे। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो 5% का कैशबैक लाभ भी ले सकेंगे।

इसके अलावा आपको इस फोन पर 10,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस फोन में आपको 6.5 इंच की IPS एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप आपको मिलेगा।
Motorola G32 - वहीं Motorola G32 की बात करें तो इसके 8GB/128 GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक से करते हैं, तो आप इस फोन पर 5 फीसदी तक का कैशबैक लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा आपको इस फोन पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं इस फोन को 352 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल ऑफर करती है।


Click it and Unblock the Notifications






