50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन चिपसेट वाले Motorola के इस फोन पर बंपर छूट, यहां जानें सबकुछ
Motorola G34 5G Discount: अगर आप भी कम दाम में नया दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर Motorola G34 5G पर खास छूट ऑफर किया जा रहा है।
जिससे इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी हो गई है। मोटो का यह स्मार्टफोन 50MP कैमरा, डॉल्बी एटमॉस, स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ कई अन्य तगड़े फीचर्स के साथ आता है। आइए आपको आगे Motorola G34 5G फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola G34 5G पर ऑफर- इस वक्त मोटोरोला G34 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 20 प्रतिशत तक की छूट के साथ मात्र 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
इसके साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी पर ग्राहकों को 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 9,499 रुपये तक हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Charcoal Black, Ice Blue, Ocean Green रंग में उपलब्ध है।

Motorola G34 5G स्पेसिफिकेशन्स - मोटोरोला जी34 5जी में 6.5 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। जो 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है।
परफॉर्मेंस के लिए मोटोरोला के इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G SoC चिपसेट दिया गया है। जो 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है।

मोटोरोला जी34 5जी स्मार्टफोन में Adreno 619 GPU ग्राफिक्स कार्ड है, यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हालांकि, इस फोन के लिए एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट उपलब्ध हैं।
Motorola G34 5G में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा है। इसके रियर कैमरे में क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं। यह स्मार्टफोन IP52 वॉटर-रिपेलेंट सपोर्ट के साथ आता है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Motorola G34 5G स्मार्टफोन 5G, डुअल 4G, ब्लूटूथ 5.1, Wi-fi 802, GPS कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








