Home
Mobile

21 अगस्त को धमाल मचाने आ रहा है Motorola G45 5G, लॉन्चिंग से पहले जाने जरूरी जानकारी

Motorola अपने G सीरीज के स्मार्टफोन को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में कंपनी ने अपने एक और लेटेस्ट फोन के लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए इसकी तारीख का भी ऐलान कर दिया है, जो कि 21 अगस्त को आ रहा है।

बता दें कि कंपनी Motorola G45 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 21 अगस्त 2024 को इस फोन को भारतीय मार्केट में एंट्री देगी। इस बात की जानकारी मोटोरोला ने Flipkart के जरिए दी है। चलिए इस फोन से जुड़ी बाकी जानकारी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

21 अगस्त को धमाल मचाने आ रहा है Motorola G45 5G

Motorola G45 5G स्पेसिफिकेशंस

Motorola G45 5G में आपको ऑक्टो-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस स्मार्टफोन में 13 5G बैंड और 6.5 इंच की डिस्प्ले होगी। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन मिलेगी। कंपनी ने इसके डिजाइन के बारे में बताया है कि इसमें प्रीमियम वेगन लेदर डिजाइन होगा।

Motorola G45 5G की कैमरा क्वालिटी और स्टोरेज

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें 50MP का क्वाड कैमरा होगा और साथ में 8GB रैम होगी। जल्द मार्केट में आने वाला यह स्मार्टफोन बेहद ही दमदार होगा, जिसमें आपको 128GB की मेमोरी मिलेगी। इसके अलावा इसके स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाने का मौका भी मिलेगा।

लॉन्च होने के बाद यह फोन खरीदने के लिए आपको Flipkart और Motorola की वेबसाइट पर मिल सकेगा। इस फोन की बाकी की जानकारी इसके 21 अगस्त को लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola company is going to launch Motorola G45 5G smartphone. The company has confirmed that it will launch this phone in the Indian market on 21 August 2024. Motorola has given this information through Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X