दमदार फीचर्स के साथ जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है Motorola G85 5G, जानें फोन की डिटेल्स
Motorola ने हाल ही में अपनी G सीरीज का नया फोन 'Motorola G64 5G' लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी इसी सीरीज में एक और नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस नई सीरीज का नाम 'Motorola G85 5G' है।
हालांकि,कंपनी की तरफ से अभी इस नए डिवाइस की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह स्मार्टफोन कुछ यूरोपियन रिटेलर्स की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। चलिए जानते हैं Motorola के इस नए डिवाइस के बारे में।

लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 27,000 रुपये है। फिलहाल इस फोन के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि Motorola G85 5G के सक्सेसर के तौर पर बाजार में पेश होने वाला है।
Motorola G85 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस डिवाइस में 2400x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह pOLED डिस्प्ले 120हर्टज की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है।
Motorola G85 5G कैमरा: इस डिवाइस में कैमरा के लिए फोन के रियर पैनल पर कंपनी LED फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप ऑफर कर रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा शामिल है। 8 मेगापिक्सल वाला कैमरा डेप्थ और मैक्रो लेंस का भी काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑफर किए जा रहे मेन कैमरे की बात की जाए तो यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्शल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola G85 5G बैटरी: Motorola के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, GPS, USB टाइप-C पोर्ट और NFC जैसे ऑप्शन को शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








