एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में Motorola, कीमत के साथ कलर डिटेल्स लीक
Motorola जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo को पेश कर सकती है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Motorola Edge 50 Pro, Motorola Edge 50 Ultra और Motorola Edge 50 Fusion को दुनिया के सामने पेश किया था।
अब कंपनी Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस फोन से जुड़ी कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी है।

Motorola Edge 50 Neo की डिटेल्स हुई लीक
इस स्मार्टफोन की कीमत, स्टोरेज, कलर ऑप्शन और रैम के बारे में जानकारी सामने आई है, जिसे एक टिप्सर द्वारा शेयर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, Edge 50 Neo के दो वेरिएंट भारत में जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसमें 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट शामिल हैं।
इसके अलावा कलर ऑप्शन्स की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को Grey, Blue, Poinciana और Milk कलर सहित 3 कलर शेड्स में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Motorola Edge 50 Neo का प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 मिलने की उम्मीद है। वहीं बात करें इस फोन की फास्ट चार्जिंग की तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Motorola Edge 50 Neo के कैमरे से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Motorola Edge 50 Neo की कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन पैंटोन सर्टिफाइड होंगे। इसका मतलब यह हुआ है कि इस फोन का यूज करके यूजर्स को एक अमेजिंग विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
दसूरी तरफ ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी Motorola Edge 50 Neo को पिछले मॉडल Motorola Edge 40 Neo में बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








