Motorola सस्ते Razr फोल्डेबल पर काम कर रहा है, जानें सभी डिटेल
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola भारत में 9 सितंबर को Razr 50 के लॉन्च करने जा रही है। लेकिन अब सामने आई नई लीक से यह खुलासा हुआ है कि, कंपनी 'लाइट' वर्जन पर काम कर रही है।
हाल ही में HDR10+ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मोटोरोला रेजर 50s को देखा है, जिससे आने वाले फोन के नाम और डिस्प्ले की पुष्टि हुई है। रेजर 50s नाम में 's' पहला संकेत है। यह अक्सर मोटोरोला के लाइनअप में अधिक किफायती वेरिएंट को दर्शाता है। हालांकि HDR10+ सर्टिफिकेशन से परे डिटेल्स कम हैं, लेकिन यह अधिक बजट फोल्डेबल फोन की लगातार बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है।

फिलहाल रेजर 50s एक रहस्य बना हुआ है। लेकिन हमारे पास प्रोसेसर, कैमरा सेटअप यहां तक कि मेन फोल्डेबल डिस्प्ले के आकार के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।
हालांकि, यह देखते हुए कि फ्लैगशिप रेजर 50 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 3.6 इंच की बाहरी स्क्रीन और 50MP का मेन कैमरा है, उम्मीद की जा रही है कि, 50s इनमें से कुछ खासियतों को थोड़े कम वर्जन में उधार ले सकता है।

स्मार्टफोन जल्द ही गीकबेंच जैसे अन्य सर्टिफिकेशन पर दिखाई दे सकता है, ताकि फोन के अन्य डिटेल्स सामने आ सकें। आइए आपको मोटोरोला रेजर 50 की स्पेक्स डिटेल्स जानते हैं।
मोटोरोला रेजर 50 के स्पेसिफिकेशन- क्लैमशेल फोल्डेबल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की FHD+ इंटरनल फोल्डेबल pOLED स्क्रीन और 3.6-इंच की FHD+ आउटर pOLED स्क्रीन है जो 1700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट तक पहुंचती है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X SoC शामिल किया गया है। डिवाइस में 30W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4200mAh की बैटरी है। डुअल-डिस्प्ले सेटअप HDR10+, 10-बिट कलर, LTPO तकनीक और मेन डिस्प्ले पर 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS और 13MP का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा है। जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा सेंसर है, जो 4K UHD वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। ऑडियो के लिए यह डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, स्पैटियल साउंड और तीन माइक्रोफोन के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications