Motorola ने Moto E13 का नया वेरिएंट किया लॉन्च, कीमत 9 हजार से कम
स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने आज यानि कि, 14 अगस्त 2023 को Moto E13 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 9 हजार से भी कर कीमत के साथ पेश किया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं। तो आपको बता दें, इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 अगस्त से फ्लिपकार्ट, कई रिटेल स्टोर और motorola.in पर शुरू कर दी जाएगी। तो आइए आपको इस वैरिएंट की कीमत और खूबियों से रूबरू करवाते हैं।
Moto E13 की खूबियां
Moto E13 में 6.5 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है, जो एचडी+ रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को UNISOC T606 प्रोसेसर से लैस किया है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Moto E13 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर काम करेगा इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो ई13 को डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी 2.0 कनेक्टर और ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस तकनीक के सपोर्ट के साथ लाया गया है। इस फोन को IP52 स्प्लैश प्रतिरोध रेटिंग मिली है।
Moto E13 की कीमत
Moto E13 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। जिसे यूजर्स कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। मोटोरोला ने इस नए E13 वेरिएंट पर 2,500 रुपये तक की छूट भी देने का ऐलान किया है।
Tecno Pova 5, Tecno Pova 5 Pro की हुई धमाकेदार एंट्री
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टेक्नो ने आज अपने दो नए स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है। जिसमें Tecno Pova 5 और Tecno Pova 5 Pro शामिल हैं। लेटेस्ट Tecno POva 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने Mediatek Helio G99 प्रोसेसर के मार्केट में उतारा है। वहीं Pova 5 Pro में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








