Motorola ने लॉन्च किया डेडिकेटेड ट्रैकर Moto Tag, अब खोए हुए डिवाइस को ढूंढना होगा आसान टास्क
अपने नए-नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के साथ ही Motorola ने एक बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने नए Moto Tag को मार्केट में पेश कर दिया है। बता दें कि यह एक डेडिकेटेड आइटम ट्रैकर है, जिसे खासतौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस बेहद कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन के साथ के आया है। वहीं यह डिवाइस ज्यादातर एंड्रॉयड फोन्स के साथ कम्पैटिबल है और मोटोरोला के डिवाइस इकोसिस्टम के साथ आसानी से इंटिग्रेट भी हो जाता है।

Moto Tag ब्लूटूथ और यूडब्ल्यूबी टेक्नोलॉजी पर काम करता है और आपके टैग किए गए आइटम को आसानी से खोजने में मदद करने के लिए Google के फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। ऐसा माना जा रहा है कि Moto Tag टैग के मार्केट में आने के बाद यह Apple AirTag को कड़ी टक्कर देगा।
किसी भी कीमती सामान को कर सकेंगे ट्रैक
Moto Tag ट्रैकिंग क्षमताएं प्रदान करने के लिए Google के फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क और अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके दुनिया में लगभग कहीं से भी अपने टैग किए गए आइटम का आसानी से पता लगा सकता है। Motorola Edge 50 Ultra जैसे- UWB सपोर्टेड एंड्रॉयड फोन वाले लोगों के लिए Moto Tag और भी अधिक सटीक लोकेशन ट्रैकिंग प्रोवाइड करता है।
खोए हुए डिवाइस को खोजने में करेगा मदद
Moto Tag में एक मल्टीफंक्शन बटन भी दिया गया है, जो कि सिंपल प्रेस के साथ यूजर के स्मार्टफोन को रिंग करा सकता है। इस रिंग की वजह से आपको खोए हुए डिवाइस को आसानी से ढूंढने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं यह डिवाइस फोटो लेने के लिए रिमोट कंट्रोल के रूप में भी काम आ सकता है। ऐसा तभी हो सकता है जब इसे फ्लेक्स व्यू मोड में Motorola की Razr सीरीज के साथ जोड़ा गया हो।
Moto Tag में मिलेगी प्राइवेसी
कंपनी ने Moto Tag में प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है और यह Google के सिक्योर फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क का भी इस्तेमाल करता है। इसमें यूजर्स के लोकेशन डेटा को एन्क्रिप्ट किया गया है। इसका मतलब यह हुआ है कि केवल Moto Tag का मालिक या अथॉराइज्ड पर्सन ही टैग की गई लोकेशन को देख सकेगा।
यह डिवाइस एंड्रॉयड और iOS दोनों पर ऑटोमैटिक अननोन ट्रैकर अलर्ट को भी सपोर्ट करेगा, जो कि अनवांटेड ट्रैकिंग से सेफ्टी प्रोवाइड करेगा। यूजर उनका पीछा करने वाले किसी भी अनवांटेड टैग का पता लगाने के लिए मैन्युअल स्कैन चला सकते हैं।
ऐप से सेटिंग को कर सकेंगे कस्टमाइज
Moto Tag सेट करने में बहुत आसान है। एक बार इसके चालू होने पर और यूजर के स्मार्टफोन के पास होने पर यह गूगल फास्ट पेयर के माध्यम से स्पीड के साथ कनेक्ट हो जाता है। Moto Tag App यूजर्स को टैग नेम, अलर्ट वॉल्यूम और बैटरी लाइफ चेक जैसी सेटिंग्स को कस्टमाइज करने की सुविधा भी देता है।
Moto Tag धूल और पानी से भी देता है सेफ्टी
Moto Tag में एक स्लीक डिजाइन दिया गया है और यह कई थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज पर फिट भी बैठता है, जिसकी वजह से इसे अलग-अलग चीजों के साथ जोड़ना आसान हो जाता है। इस डिवाइस को IP67 रेटिंग दी गई है, जो कि इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। यह डिवाइस धूल और गंदगी के साथ-साथ 30 मिनट के लिए 1 मीटर तक पानी में डूबने पर भी सुरक्षित रह सकता है।
Moto Tag की बैटरी लाइफ
Moto Tag की बैटरी लाइफ की बात करें तो इसकी CR2032 बैटरी एक बार चार्ज होने पर 1 साल तक चल सकती है और इसे आसानी से बदला भी जा सकता है।
Moto Tag की कीमत
Moto Tag को कुछ चुने हुए मार्केट्स में 20 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 25,00 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं 4 पैक की कीमत 99 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 82,00 रुपये होगी।
Moto Tag की उलपब्धता और कलर ऑप्शन
Moto Tag आने वाले महीनों में केवल चुनिंदा बाजारों में भी उपलब्ध होगा। Motorola ने इसे दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रीन में लिस्ट किया है। कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह नया डिवाइस भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








