मोटोरोला ने एंड्राएड स्मार्टफोन के लिए लांच किया लैपडॉक

अगर आप मोटोरोला यूज़र हैं और एंड्राएड लैस मोटोरोला स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आप के लिए ही है। मोटोरोला ने अंतराष्ट्रीय बाजार में लैपडॉक लांच किया है जो एक बेहतरीन लैपटॉप ऐसेसरी है जिसे एंड्राएड बेस्ड मोटोरोला स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है।
मोटोरोला लैपडॉक 100 वेब के बेहतरीन एक्सपीरिएंस को पाने के लिए इस्तमाल किया जा सकता है। यह डिवाइस मोटोरोला के एट्रिक्स 2, फोटोन 4 जी, ड्रायड ब्योनिक और ड्रायड रेजर जैसे एंड्रायड स्मार्टफोन के साथ उपयोग किया जा सकता है। यह इस बात को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है कि आगे के आने वाले सभी मोटोरोला के हैंडसेट के साथ फिट बैठ जाए। मोटोरोला लैपडॉक 100 का डिस्पले साइज 10.1 इंच है जिसको 1366 x 768 पिक्सल रेजूलूशन सपोर्ट करता है।
इसकी पूरी बॉडी प्लास्टिक की बनी हुई है जिसका भार केवल 2.2 एलबीएस है। डिवाइस में कनेक्शन के लिए दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं इसके अलावा लैपडॉक में दो दमदार स्पीकर्स भी दिए हुए हैं जो दोनों तरफ लगे हुए हैं। लॉकपोर्ट, कनैक्शन एडाप्टर के साथ ट्रैकपैड के प्रयोग से यूजर ठीक प्रकार से नेविगेशन कर सकता है। इसमें क्वार्टी कीबोर्ड दिया हुआ है जिसमें प्ले, नेक्सट, वॉल्यूम आदि की बटन दी गईं हैं।
डिवाइस में टचपैड भी उपलब्ध है और साथ ही इसमें पहले से ही फायर फॉक्स वेब ब्राउसर इंस्टाल किया गया है। अगर कीमत की बात की जाए तो लैपडॉक 100 आपको लगभग 13,500 रु की कीमत में उपलब्ध हो जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications