Motorola जल्द पेश कर सकता है Razr 50 सीरीज, सामने आई डिटेल्स
Motorola जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज Razr 50 को पेश करने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, इस सीरीज के दो मॉडल्स Razr 50 और Razr 50 Ultra को एंट्री दी जा सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिप फोन होंगे। बता दें कि Razr 50 के बारे में अभी लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है।
Motorola Razr 50 को हाल ही में चीन के अंदर एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं इस स्मार्टफोन को TENNA पर भी स्पॉट किया गया है। यहां पर इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स मिली है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस फोन में क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस जोड़े गए हैं।

Motorola Razr 50 में क्या होगा खास
इस फोन में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक OLED डिस्प्ले पैनल होगा, जिसमें 1056 x 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। वहीं फोन की दूसरी डिस्प्ले की बात की जाए तो यह 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें फुल एचडी प्लस (1080 x 2640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन नजर आ सकता है।
इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स की बात करें तो प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300X हो सकता है, जिसका अभी मार्केट में आना बाकी है।
कैमरा: इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा होगा, जिसमें मेन सेंसर 50MP का दिया जाएगा और दूसरा सेंसर 13MP का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा देखने को मिल सकता है।
बैटरी: Motorola Razr 50 में डुअल सेल बैटरी मिल सकती है, जिसकी कैपिसिटी 4200mAh होगी। यह बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
वजन और स्टोरेज: इस फोन के डाइमेंशन 171.3 x 73.9 x 7.2mm बताए गए है और वजन 188 ग्राम होगा। वहीं सीरीज में दो मॉडल्स के पेश होने की संभावना भी जताई जा रही है, जो कि Razr 50 और Razr 50 Ultra हो सकते हैं। इस फोन के स्टोरेज के बारे में यह पता चला है कि इसमें 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी तक स्टोरेज दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








