Motorola Moto E40 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है 10 हजार से भी कम
Motorola Moto E40 को आज भारत में Flipkart के जरिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। भारत में Motorola Moto E40 की कीमत ग्लोबल प्राइस से काफी कम रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन सेल की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

नए बजट मोटोरोला स्मार्टफोन के साथ, स्मार्टफोन निर्माता का लक्ष्य Redmi 10 Prime, Realme Narzo 30A सहित अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर देना है।
मोटोरोला मोटो E40 जो दो कलर ऑप्शन- कार्बन ग्रे और पिंक क्ले में आता है। स्मार्टफोन 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ केवल एक वेरिएंट में आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Motorola Moto E40 के खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटोरोला मोटो E40 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और एक पंच-होल डिस्प्ले शामिल है जिसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर शामिल है। यह 1600 x 720 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और बहुत कुछ शामिल है।
रियर पैनल पर, Motorola Moto E40 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो 2-मेगापिक्सल की डेप्थ और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ मिलता है। कैमरों में पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, एचडीआर, नाइट विजन, मैक्रो विज़न, प्रो मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह UNISOC T700 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जबकि यह फोन एंड्रॉइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Motorola Moto E40 की भारत में क्या है कीमत और उपलब्धता
भारत में Motorola Moto E40 की कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 9,499 रुपये निर्धारित की गई है। फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर ऑप्शन में आता है और 17 अक्टूबर को सुबह 12 बजे से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Moto E40 को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया था, उसी 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








