Moto G54 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Moto G54 5G : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने नए हैंडसेट मोटो जी54 5जी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इसकी बैटरी के लेकर दावा किया जा रहा है कि, नॉर्मल इस्तेमाल के साथ इसे 2 दिनों तक यूज किया जा सकता है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
मोटो G54 5G संभावित कीमत
Moto G84 5G के 8 GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने भारतीय बाजार में 15,999 रुपये तय किया है। वहीं 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। जिसे डिस्काउंट के साथ कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ब्लैक , ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी।
मोटो G54 5G की खूबियां
मोटो जी54 5जी में 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन को डिस्प्ले में 2400 x 1080 पिक्सल की रेजोल्यूशन मिलेगी। शानदार परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर से लैस किया है। फोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 13 मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 14 अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP का प्रायमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार इस फोन में 30W टर्बोपॉवर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल की गई है। जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह महज 33 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगी। साथ ही इसकी बैटरी 66 मिनट में 90% तक चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा आपको कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, NFC, Wi-Fi, GPS , 14 5G बैंड, 4G LTE, 3G, 2G और चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








