Home
Mobile

Moto G84 5G के रेंडर्स लीक, कैमरा और खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Motorola G84 5G: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला बहुत जल्द भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Moto G84 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच Moto G84 5G के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। जिसमें इस फोन के डिजाइन , कैमरा का भी खुलासा हो चुका है। इससे पहले इस फोन को TDRA और FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। ऐसे में इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

Motorola G84 5G के लीक रेंडर्स

लीक हुए रेंडर के अनुसार Motorola G84 5G में कंपनी ने राइट साइड में पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन शामिल किया है। इसके साथ ही लेफ्ट साइड में सिम ट्रे देखने को मिलेगा। इस फोन का शानदार डिजाइन के साथ कंपनी पेश करने की तैयारियों में है। इसके बैक में फोन की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। मोटोरोला इस फोन को स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश कर सकता है। साथ ही पावर बटन में ही यूजर्स को फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। फोन में इन-स्क्रीन स्कैनर की फैसिलिटी दी गई है। इस अपकमिंग फोन में सेंटर अलाइंड पंच होल कटआउट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके बेजल्स काफी पतले दिए जा सकते है। नए रेंडर में इस स्मार्टफोन को रेड, ब्लैक और सिल्वर तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की पुष्टि हुई है। रेंडर्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में अन्य मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन के समान एक स्क्वायर रियर कैमरा कट-आउट होगा।

Moto G84 5G के रेंडर्स लीक, कैमरा और खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

बैक साइट की तरफ फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि हुई है। वहीं इसके नीचे की तरफ यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक स्पीकर ग्रिल को शामिल किया गया है। बाकी स्पेक्स का पता नहीं चल पाया है।

FCC लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 5640mAh दिए जाने की पुष्टि हुई है। लिस्टिंग से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, इसमें NFC , n2, n5, n7, n26, n66 और n78 5G बैंड के सपोर्ट के साथ कोडनेम Cancun 5G शामिल होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G84 5G renders have been leaked. Due to which the camera and special specs of this upcoming phone have been revealed. Earlier the phone has got TDRA and FCC certification. Due to which it is expected to be launched soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X