Motorola ने एक साथ लॉन्च किए G सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन; चेक करें फीचर्स और डिटेल्स
Motorola G Series Launched: स्मार्टफोन मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए मोटोरोला ने G86, G86 Power और G56 को गुरुवार को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया। मोटोरोला G86 और G86 Power में कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों फोन डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हैं और इनमें 120Hz AMOLED स्क्रीन, 50MP का Sony LYT-600 मुख्य कैमरा है और ये MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग के साथ आते हैं।
वहीं अगर मोटोरोला G56 की बात करें तो ये लेटेस्ट G-सीरीज लाइनअप में एक लोअर-एंड मॉडल है, जो 120Hz LCD स्क्रीन, डाइमेंशन 7060 SoC और 5,200mAh की बैटरी से लैस है।

कितनी हो सकती है कीमत
मोटोरोला G56 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मॉडल की कीमत GBP 199.99 (यानि लगभग 22,900 रुपये) है। इसे चार कलर ऑप्शन- ब्लैक ऑयस्टर, डैज़लिंग ब्लू, डिल और ग्रे मिस्ट में पेश किया गया है।
मोटोरोला G86 और G86 पावर के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन GBP 280 (लगभग 32,200 रुपये) और GBP 299.99 (लगभग 34,500 रुपये) है। हैंडसेट को स्मिक स्काई, क्रिसेंथेमम, गोल्डन साइप्रस और स्पेलबाउंड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
मोटोरोला G86, G86 पावर और G56 वर्तमान में ब्रांड की यूके वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
G86 और G86 पावर के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 6.67 इंच की सुपर एचडी AMOLED स्क्रीन
- (2,712 x 1,220 पिक्सल रेजॉल्यूशन
- 446ppi पिक्सल डेनसिटी
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 20:9 आस्पेक्ट रेशियो
- 4,500nits तक की पीक ब्राइटनेस
- HDR10+ सर्टिफिकेशन
- 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज
- गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट
- G86 में 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज
- G86 Power में 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज
- एंड्रॉयड 15
कैमरा
- डुअल रियर कैमरा सेटअप
- ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन
- 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर
- 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
- 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा
अन्य फीचर्स
- डुअल-सिम 5G
- डुअल-बैंड वाई-फाई 6
- ब्लूटूथ
- GPS
- ग्लोनस गैलीलियो
USB टाइप-C पोर्ट
- डॉल्बी एटमॉस
- डुअल स्टीरियो स्पीकर
- IP68 + IP69 डस्ट
- वाटर प्रोटेक्शन रेटिंग
- यूएस मिलिट्री स्टैंडर्ड MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन
बैटरी
- मोटोरोला G86 में 5,200mAh की बैटरी है।
- वहीं G86 पावर में 6,720mAh की बैटरी है।
- दोनों ही फोन 30W टर्बोपावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
मोटोरोला G56 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 6.72-इंच की फुल HD+ स्क्रीन
- 2,400 x 1,080 पिक्सल रेजॉल्यूशन
- 90Hz रिफ्रेश रेट
- 391ppi पिक्सल डेनसिटी
- 20:9 आस्पेक्ट रेशियो
- कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- 2.6GHz ऑक्टा-कोर CPU
- IMG BXM-8-256 GPU
- MediaTek डाइमेंशन 7060 प्रोसेसर
- 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज
- Android 15
बैटरी
- 30W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट
- 5,200mAh की बैटरी
- IP68 + IP69 प्रोटेक्शन


Click it and Unblock the Notifications








