Motorola Moto S50 स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola ने हाल ही में चीनी बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Moto S50 के नाम से जाना जाएगा। यह फोन Dimensity 7 सीरीज प्रोसेसर, फास्ट वायर्ड, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और एक LTPO OLED डिस्प्ले के साथ साथ आ रहा है। आइए आपको आगे Moto S50 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
Moto S50 कीमत- Moto S50 के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 26,032 रुपये) और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन यानी (लगभग 29,391 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को पर्सिमोन ऑरेंज, फ्लोरा ब्लू और लैटे शेड्स में पेश किया गया है।

आपको बता दें, मोटो एस50 में Motorola Edge 50 Neo के समान ही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जिसे पिछले महीने ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया है। मोटोरोला एज 50 नियो को अभी भारत में ऑफिशियली लॉन्च नहीं की गई है।
Moto S50 स्पेक्स- Moto के इस लेटेस्ट फोन में 6.36 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। जो 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज के साथ आता है। Moto S50 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड हैलो यूआई के साथ प्रीलोडेड आ रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल गैलेक्सी कोर GC13A2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल सैमसंग S5K3K1 टेलीफोटो कैमरा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,310mAh की बैटरी दी है। जो 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। कंपनी का अपने इस डिवाइस को लेकर दावा है कि, फोन केवल 13 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एनएफसी सपोर्ट और आईपी68 रेटिंग शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 154.1 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 170 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications






