Home
Mobile

मोटोरोला जल्‍द लांच करने वाला है मोटो एक्‍सटी 319

By Super
मोटोरोला जल्‍द लांच करने वाला है मोटो एक्‍सटी 319

मोटोरोला जल्‍द ही अपने स्‍मार्टफोन की लिस्‍ट में एक और नाम जोडने वाला है। यह स्‍मार्टफोन इंटरनेट ब्राउसिंग और टेक्‍स्‍ट मेसेजिगं को ध्‍यान में रख कर तैयार किया गया है।

इसकी बढियां स्‍पीड और इसका ऑन स्‍क्रीन कीबोर्ड आपको बिना किसी परेशानी के टाइपिंग करने में मदद करेगा। फोन में 0.3 मेगापिक्‍सल का वीजीए फ्रंट कैमरा लगा दिया हुआ है और साथ में फोन के पीछे 3 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है। मोटोरोला एक्‍सटी 319 एंड्राएड 2.3.4 के ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 800 मेगाहर्ज के सिंगल कोर एमएसएम 7227 टी-1 पर रन करता है। मोबाइल की मेमोरी को आप माइक्रो एसडी और एसडीएचसी के प्रयोग से 32 जीबी तक बढा सकते हैं।

इसमें आपको म्‍यूजिक प्‍लेयर, यूट्यूब प्‍लेयर और जोरदार लाउडस्‍पीकर मिल जाएगा। इसमें आपके लिए आरडीएस, एफएम और स्‍टीरिओ रेडियो के ऑपशन भी शामिल है। कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें वी 2.1 और ईडीआर 2 क्‍लास का ब्‍लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इसमें 2.0 यूएसबी पोर्ट और माइक्रो यूएसबी कनैक्‍टर है जिससे आप पेन ड्राइव को लगा कर इस्‍तमाल कर सकते हैं।

फोन में 1390 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 5.66 घंटे टॉक टाइम के साथ 100 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है जो इस रेंज का कोई फोन प्रोवाइड नहीं करता है। फोन के साथ आपको यूएसबी चार्जर, 2 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड और स्‍टीरियो हेडसेट साथ में मिलेगा। यह मोबाइल अभी हॉगकॉग में ही रिलीज किया गया है पर अंदाजा यह लगाया जा रहा है की इसकी कीमत भारतीय बाजार में मात्र 11,000 रु होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X