Home
Mobile

वोडाफोन और एचटीसी से टक्‍कर लेने आ रहा है मोटोरोला इएक्‍स225

By Super
वोडाफोन और एचटीसी से टक्‍कर लेने आ रहा है मोटोरोला इएक्‍स225
मोबाइल कंपनियों ने फेसबुक एक्‍सेस फोन बाजार में लांच कर दिए है। एचटीसी, आईएनक्‍यू और हाल ही में वोडाफोन ने अपना नया फेसबुक फोन लांच किया है। सुनने में आ रहा है फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला भी अपना नया फोन लांच करने की तैयारी कर रही है जिसमें कई यूजर फ्रेंडली फीचरों के अलावा डायरेक्‍ट फेसबुक एक्‍सेस की सुविधा होगी।

नए मोटोरोला के हैंडसेट में क्‍वार्टी कीपैड दिया गया है जो देखने में एचटीसी के चा चा की तरह ल्रगता है। फोन के कीपैड में डायरेक्‍ट फेसबुक एक्‍सेस के लिए शार्टबटन दिया दी गई है। वेबसाइट के हवाले से पता चला है मोटोरोला के नए फोन ईएक्‍स 225 में मोटोरोला चार्म और मोटोरोला ड्राएड प्रो की तर‍ह 2.4 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है।

फोन के आपरेंटिंग सिस्‍टम की बात करें तो नए ईएक्‍स में एंड्राएड का फ्रोयो 2.2 वर्जन दिया गया है जो बाजार में मौजूद ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन में दिया गया है। फेसबुक मोबाइल की रेंज में मोटोरोला दूसरा ऐसा फोन है जिसमें ड्यूल सिम और सिंगल सिम की सुविधा के साथ 3जी ऑप्‍शन दिया गया है।

फोन में दिए गए कैमरे की क्‍वालिटी भी काफी फाइन है इएक्‍स में 3.2 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसकी वीडियो रिकार्डिंग क्‍वालिटी अन्‍य फोन के मुकाबले अच्‍छी है। इसके अवाला ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस और मल्‍टीफार्मेट मल्‍टीमीडिया प्‍लेयर दिया है। बाजार में अन्‍य फेसबुक मोबाइल से मोटोरोला की तुलना करें तो 3जी की सुविधा फोन में ड्यूल सिम की सुविधा भी दी गई है जो अन्‍य फेसबुक मोबाइल फोन में नहीं है। हालाकि अभी मोटोरोला के इएक्‍स 225 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी के अनुसार जल्‍द ही इस फोन के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X